{"_id":"5aff27024f1c1bdd408b64fa","slug":"191526671106-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकारी स्कूलो के दिन बहुरने लगे, कान्वेंट स्कूलो जैसी मिल रही सुविधांए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकारी स्कूलो के दिन बहुरने लगे, कान्वेंट स्कूलो जैसी मिल रही सुविधांए
Updated Sat, 19 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों के दिन भी अब बहुरने लगे हैं। दूरदराज के ग्रामीण अंचलों के स्कूलों में कान्वेंट जैसी सुविधाएं मिलने से अभिभावक संतुष्ट हैं।
हिदायतपुर गांव में जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को मल्टीकलर फर्नीचर पर बैठकर पढ़ाई कराई जा रही है। ग्रामीण परिवेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने से ग्रामीणों में भी उत्साह है। इस बारे में जब संकुल प्रभारी यशपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में 16 जूनियर हाईस्कूल, 36 प्राथमिक विद्यालय हैं। सभी में गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जा रही है। बच्चों को नि:शुल्क यूनिफार्म, किताबेें, बैग आदि दिए जा रहे हैं। सप्ताह के दिनों में फल, दूध, सामान्य भोजन मेन्यू के अनुसार दिया जा रहा है। उधर, ग्रामीणों ऋषिपाल सिंह, सुनील कुमार, संजय कुमार, राजेंद्र सिंह आदि का कहना है कि इस तरह की सुविधा जब गांव में ही बच्चों को सरकारी स्कूलों में मिल रही हैं तो फिर महंगे और दूर के स्कूलों में बच्चों को भेजना फिजूल ही है।