{"_id":"5af0a0ec4f1c1b340a8b8734","slug":"191525719276-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायरीनों के सफर को लेकर रेलवे उदासीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जायरीनों के सफर को लेकर रेलवे उदासीन
Updated Tue, 08 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। जोगीरम्पुरी मजलिसों में आने वाले जायरीनों को इस वर्ष भी रेलवे की उदासीनता से आवागमन की परेशानियां झेेलनी पड़ेंगी। रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने और रेलवे स्टेशन पर दरगाह कमेटी तथा अन्य समाजसेवी संस्थाओं के सेवा शिविर लगाने के बारे में नजीबाबाद स्टेशन को निर्देश जारी नहीं किए हैं।
दरगाह कमेटी के सचिव विसाल मेहंदी ने सोमवार को नजीबाबाद स्टेशन पहुंच कर स्टेशन अधीक्षक आरके मीणा से मंडलीय रेल अधिकारियों के स्टेशन परिसर में सेवा शिविर लगाने और ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने के आदेश के बारे में जानकारी की। स्टेशन स्तर पर कोई जानकारी न होने से दरगाह आने वाले हजारों यात्रियों को इस वर्ष भी रेलवे की उदासीनता से जोखिम भरे सफर के लिए विवश होना पड़ेगा।
दरगाह कमेटी के सचिव विसाल मेहंदी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व मुरादाबाद-लखनऊ दिशा में जाने वाली ट्रेनों में दरगाह की जियारत कर मजलिस के तीसरे और चौथे दिन लौटने वाले जायरीनों के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए थे। सचिव ने बताया कि दरगाह कमेटी ने रेल मंत्रालय और केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को इस संबंध में काफी समय पूर्व पत्र भेजा था। लेकिन रेल मंत्रालय और डीआरएम मुरादाबाद स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
परिवहन निगम देगा रोडवेज बस सुविधा
नजीबाबाद। रोडवेज डिपो नजीबाबाद के एआरएम एके सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाले दरगाह जायरीनों के लिए नजीबाबाद से दरगाह तक रोडवेज बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। नजीबाबाद डिपो के पास उपलब्ध बसों में से पांच बसें आवश्यकता पड़ने पर संचालन के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। अन्य सभी बसों का एक-एक चक्कर जोगीरम्पुरी तक कराया जाएगा।
जोगीरम्पुरी में तंबुओं का शहर बसना शुरू
नजीबाबाद। दरगाह-ए-आलिया नजफ-ए-हिंद जोगीरम्पुरी की सालाना मजलिसें 10 से 13 मई तक आयोजित की जाएंगी। जोगीरम्पुरी में जायरीनों के लिए लगाए गए वैकल्पिक तंबुुओं में जायरीनों के ठहरने से तंबुओं का शहर बसना शुरू हो गया है। एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने दरगाह कमेटी के सचिव विसाल मेहंदी के साथ मजलिस आयोजन की तैयारियों और जायरीनों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में चर्चा की। एसडीएम ने जल निगम, स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, लोनिवि, राजस्व, आपूर्ति और विद्युत निगम सहित विभिन्न विभागों को मजलिस के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश की जानकारी दी।