{"_id":"5aecab5c4f1c1b86098b83c9","slug":"191525459804-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी कराने के समर्थक विरोधियों में नोक झोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी कराने के समर्थक विरोधियों में नोक झोक
Updated Sat, 05 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर। हल्दौर में आकियू कार्यकर्ताओं व एक अन्य किसान संगठन के नेता के बीच क्षेत्र में चकबंदी कराने को लेकर नोकझोंक हुई। आक्रोशित आकियू कार्यकर्ताओं ने चकबंदी कराने के पक्षधर उक्त नेता को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
आजाद किसान यूनियन क्षेत्र में हुई चकबंदी से असंतुष्ट है। आकियू नेता मूला सिंह का कहना है कि चकबंदी अधिकारियों ने रिश्वत लेकर किसानों के चक तितर-बितर कर दिए हैं। किसान मानक अनुरूप चक स्थापित न होने से आजाद किसान यूनियन के साथ मिलकर चकबंदी कराने के विरोध में है। आकियू पूर्व में हुई चकबंदी की जांच कराकर रिश्वत खोरी के खेल में शामिल चकबंदी अधिकारियों व दलालों के खिलाफ कार्रवाई कराने को लेकर अड़ी हुई है। चकबंदी विरोधी कुछ किसानों का कहना है कि एक अन्य किसान संगठन का दिग्गज नेता निजी स्वार्थ के चलते क्षेत्र में चकबंदी कराकर किसानों का शोषण करने की जुगत में लगा है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उक्त नेता ने चकबंदी कराने के पक्षधर कुछ लोगों को नगर के मोहल्ला खेड़ा में एकत्र किया। नेता ने लोगों से क्षेत्र में चकबंदी कराने का दावा किया। मामले की भनक आकियू व चकबंदी विरोधी किसानों को लग गई। आकियू व चकबंदी विरोधी उक्त स्थान पर पहुंचे और नेता का घेराव कर लिया। आकियू कार्यकर्ताओं ने नेता को जमकर खरीखोटी सुनाई और वहां से भागने पर मजबूर कर दिया।