फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले में नहीं रहा भारत बंद का असर, प्रशासन रहा सतर्क भारत बंद रहा बेअसर

जिले में नहीं रहा भारत बंद का असर, प्रशासन रहा सतर्क भारत बंद रहा बेअसर

Wed, 11 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जिले में नहीं रहा भारत बंद का असर, प्रशासन रहा सतर्क भारत बंद रहा बेअसर
नहीं रहा भारत बंद का असर, प्रशासन रहा सतर्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
आरक्षण के विरोध में बुलाए गए कथित भारत बंद का जिले में कोई असर नहीं रहा। भारत बंद की अफवाहों के बीच जिला मुख्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। एडीजी बरेली जोन प्रेम प्रकाश बिजनौर में डेरा डाले रहे। लेकिन प्रदर्शन करना तो दूर किसी संगठन ने एक ज्ञापन तक नहीं दिया। पूरा दिन शांति रहने से पुलिस प्रशासन ने चैन की सांस ली।
दो अप्रैल को एससी/एसटी एक्ट संशोधन के विरोध में दलित समाज के लोगों ने दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे स्थित शास्त्री चौक पर जमकर हंगामा किया था। इस दौरान कुछ दुकानों में लूटपाट और तोड़फोड़ भी की गई थी। एक मरीज की एंबुलेंस को रास्ता न दिए जाने पर मरीज ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस प्रदर्शन के बाद सामान्य वर्ग के लोगों द्वारा 10 अप्रैल को आरक्षण के विरोध में भारत बंद करने की बात कही जा रही थी। सोशल मीडिया पर भारत बंद से जुड़े मैसेज वायरल किए जा रहे थे। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया था। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई।
विज्ञापन

एसपी उमेश कुमार सिंह ने प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस की 15 टीन बनाई थीं। मंगलवार को शास्त्री चौक सहित अन्य चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस कई संगठन के पदाधिकारियों पर नजर रखे रही। पूरा दिन किसी भी संगठन के सड़क पर न आने पर पुलिस प्रशासन ने चैन की सांस ली। बंद के मद्देनजर एडीजी बरेली प्रेम प्रकाश सोमवार रात बिजनौर आ गए। उन्होंने अफसरों से बिजनौर के हालात के बारे में जानकारी ली और पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की। अफसरों के साथ मीटिंग की। मंगलवार को भी एडीजी बिजनौर में डेरा डाले रहे। वह पुलिस लाइन के डाक बंगले से जिले की हर गतिविधि की खबर लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में कम पहुंचे बच्चे, दिन भर चला इंटरनेट
बिजनौर। भारत बंद की अफवाहों के बीच मंगलवार को स्कूलों में बच्चों की संख्या में भी कमी रही। अभिभावकों ने संभावित प्रदर्शन व जाम को देखते हुए अपने बच्चे स्कूल नहीं भेजे थे। मंगलवार को इंटरनेट बाधित होने की अफवाह सोमवार रात से ही उड़ती रही। कई लोगों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर इस संबंध में मैसेज भी वायरल किए। लेकिन प्रशासन ने इंटरनेट बंद नहीं किया।

नगीना में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
नगीना। नगीना में भी बंद बेअसर रहा, बाजार खुले दिन भर रौनक बनी रही, धर्म स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकसी बरते रही। पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च भी किया। सब्जी मंडियों में रौनक रही साथ ही नगर के मुख्य बाजारों में कोई भी दुकान बंद नहीं रही। दिन भर कारोबार सामान्य रूप से चला। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस और पीएसी बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया और नगरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की।

सामान्य रूप से खुला बाजार, बंद बेअसर
हल्दौर/चांदपुर। एससी/एसटी एक्ट के विरोध में हल्दौर भारत बंद अभियान का मंगलवार को कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। बाजारों में दुकानें खुली और लोगों की चहल-पहल नजर आई। मुख्य मार्गों व हाइवे पर वाहनों की आवाजाही रही। शांति व्यवस्था के नगर में पुलिस बल तैनात रहा। चांदपुर में भी सभी बाजार, स्कूल,कालेज रोज की तरह खुले रहे। किसी भी संगठन की ओर से बंद कराने में कोई भूमिका नहीं रही। बंद से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह चौकस रही। आंबेडकर चौक, नेहरू चौक, तहसील पर पुलिस बल तैनात रहा। कोतवाली निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए नगर में पुलिस बल तैनात किया गया है। एक टुकड़ी अतिरिक्त में रखी गई है।


वकीलों ने नहीं किया न्यायिक कार्य
बिजनौर। भारत बंद के दौरान वादकारियों को हो रही असुविधा को देखते हुए मंगलवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता, सचिव अजीत पवार के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि भारत बंद के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने व वादकारियों में व्याप्त असुरक्षा की वजह से वादकारी जजी नहीं आ पा रहे हैं। इसलिए वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed