फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अभिभावकों ने विद्यालय में प्रदर्शन किया

अभिभावकों ने विद्यालय में प्रदर्शन किया

Sat, 31 Mar 2018 12:47 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
अभिभावकों ने विद्यालय में प्रदर्शन किया
नींदडू़। अभिभावकों ने प्रधानाचार्य व एक शिक्षक द्वारा छात्राओं तथा अध्यापिकाओं के साथ कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया तथा कुछ देर धरने पर बैठे। बाद में एसडीएम को पत्र देकर समस्या का समाधान नहीं होने पर तीन अप्रैल से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। उधर, प्रबंधक ने प्रबंध समिति की आपातकालीन बैठक में लिए गए निर्णय के तहत आरोपी प्रधानाचार्य को तात्कालिक प्रभाव से हटा देने की जानकारी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को काफी संख्या में अभिभावक सर सैय्यद स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्य व एक शिक्षक द्वारा छात्राओं व अध्यापिकाओं के साथ अशोभनीय व्यवहार के आरोपी प्रधानाचार्य व शिक्षक को हटाने तथा प्रबंध समिति भंग कर नई समिति बनाने की मांग की। प्रदर्शनकारी कुछ देर के लिए धरने पर बैठे तथा एसडीएम के नाम चौकी इंचार्ज को दिए प्रार्थना पत्र में 3 अप्रैल तक समस्या का समाधान नहीं निकलने पर स्कूल परिसर में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। यद्यपि प्रधानाचार्य शौकत अली ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। धरने पर बैठे व प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य फिरासत हुसैन, तीनों गांवों के प्रधान के पति मुदस्सर अली, अथर हुसैन, अरशद अली के अलावा फुरकान, दिलशाद, फहीम, रईस, दानिश, राहत, नजाकत, लईक, मुन्ना कुरैशी, उस्मान ठेकेदार, इसरार, तौफीक, बाबू, इरफान, मुनव्वर, सईदुल हसन, जफर, खुर्शीद, रोशन, नदीम, नबील, शाहरूख तथा आफाक आदि काफी लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय
विद्यालय के प्रबंधक नजाकत हुसैन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उनके आवास पर हुई प्रबंध कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक में अभिभावकों की इच्छा तथा कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय में आरोपी प्रधानाचार्य शौकत अली को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed