{"_id":"5a8331ce4f1c1bcb268b9bf9","slug":"191518547406-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आकर मौत
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आकर मौत
नगीना। गांव खानपुर निवासी विजयपाल का पुत्र राजवीर (20) शनिवार रात नगीना-नजीबाबाद मार्ग स्थित गांव रमपुरा लश्करी के पास रेलवे क्रासिंग के पास किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह जब गांव के लोग चारा आदि लेने जंगल जा रहे थे तो रेलवे ट्रैक पर पड़े युवक के शव को देख कर उसकी जानकारी गांव वासियों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची नगीना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पीएम के लिए बिजनौर भेज दिया। एसएसआई हरिओम सिंह ने बताया कि युवक काफी दिनों से बीमार चल रहा था। पीएम की रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।