{"_id":"5a6ccecc4f1c1ba5268b6cab","slug":"191517080268-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन सहकारी समितिओं का चुनाव कराने के लिए की कड़ी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन सहकारी समितिओं का चुनाव कराने के लिए की कड़ी व्यवस्था
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। प्रशासन सहकारी समिति के संचालक मंडल के चुनाव को लेकर पूरी तरह चाकचौबंद है। सुरक्षा व्यवस्था के विधानसभा चुनाव की तर्ज पर की गई है। जिले में 24 निर्वाचन स्थल अतिसंवेदनशील चिह्नित हैं। अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था रहेगी। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट दोनों केटागिरी के बूथों पर विशेष निगाह रखेंगे।
जिले में 96 सहकारी समिति है। सहकारी समितियों के संचालक मंडल के लिए मतदान 29 जनवरी को है। जिले की 14 समितियों में संचालक मंडल का निर्विरोध चुनाव हो गया है। 82 समिति मेें संचालक मंडल का चुनाव होना है। प्रशासन ने चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए कड़ी व्यवस्था की है। जिले की 24 समिति अति संवेदनशील व 41 समिति संवेदनशील है। 17 समिति सामान्य श्रेणी में है। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था रहेगी। जिलों को 13 सेक्टर में बांटकर चुनाव पर नजर रखी जाएगी। नजीबाबाद व कोतवाली देहात ब्लॉक में दो सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जबकि बाकी ब्लॉक में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेगा। समितियों के चुनाव की बागडोर संबंधित एसडीएम के हाथों में रहेगी। पांचों एसडीएम को चुनाव के लिए जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट व पीठासीन अधिकारी सामान्य निर्वाचन की भांति जोनल मजिस्ट्रेट को मतदान की प्रतिशत व स्थिति से अवगत कराएंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट से चुनाव से पहले अपने आवंटित क्षेत्र का दौरा करने का निर्देश दे दिए गए हैं।