{"_id":"5a677d8a4f1c1b1d368b602a","slug":"191516731786-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सीटों पर निर्विरोध बने डेलीगेट, बाकी पर मचा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सीटों पर निर्विरोध बने डेलीगेट, बाकी पर मचा घमासान
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन सीटों पर निर्विरोध बने डेलीगेट
धामपुर (बिजनौर)। धामपुर किसान सेवा सहकारी समिति में 29 जनवरी को डेलीगेट पद के लिए होने वाले चुनाव को संपन्न कराने के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया गया है। नौ निर्वाचन क्षेत्रों वाली इस समिति में अमखेड़ा और मौजमपुर सूरज सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। मोहड़ा अनुसूचित जाति और मोहम्मदपुर सादा पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हैं। बाकी पांच निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित हैं।
चुनाव अधिकारी रवींद्र कुमार, एमडी अशोक कुमार ने बताया कि अनारक्षित जैतरा निर्वाचन क्षेत्र से डेलीगेट पद पर कब्जा करने के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें मधुसूदन, राम सिंह, रोहिताश सिंह, स्वतंत्र कुमार शामिल हैं। ढक्काकर्मचंद में भीम सिंह और रूपेश में केवल दो प्रत्याशी होने से आमने सामने की टक्कर है। बसेड़ा खुर्द अनारक्षित मोहित कुमार, ज्ञानचंद, भटियाना अनारक्षित में अनिल, सचिन, चुनाव में आमने-सामने हैं। मोहम्मदपुर सादा निर्वाचन क्षेत्र के लिए पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इस सीट से बृजेश कुमार पुत्र केेदारदत्त का एकल पर्चा दाखिल होने से निर्विरोध घोषित कर दिया गया है।
मोहड़ा निर्वाचन क्षेत्र एससी जाति के लिए आरक्षित है। इस क्षेत्र में भी देवेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह आमने-सामने हैं। मौज्जमपुर सूरज और अमखेड़ा क्षेत्र महिला के लिए आरक्षित है। यहां पर मंजू रानी, माया देवी एकल पर्चा जमा होने से निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। मंगलवार को सवेरे एक से चार बजे तक वैद्य उम्मीदवारों की सूची का प्रदर्शन कर चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। चुुनाव में 29 जनवरी को गांव जैतरा के पब्लिक इंटर कॉलेज में नौ से तीन बजे तक होगा। इसी दिन मतदान के तुरंत बाद चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। 30 जनवरी को समिति में चेयरमैन पद का चुनाव होगा। चेयरमैन का चयन निर्वाचित डेलीगेट करेंगे।