{"_id":"5a638f9a4f1c1b77268b56da","slug":"191516474266-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों की कमीशनखोरी पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों की कमीशनखोरी पर रोक लगाने की मांग
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । बिजनौर अभिभावक संघ ने निजी स्कूलों में कमीशनखोरी रोकने के प्रस्ताव को जल्द लागू कराने की मांग की है। इस संबंध में जिले भर से दो हजार अभिभावकों के हस्ताक्षर कराए हैं। हस्ताक्षर वाला पत्र मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए डीएम जगतराज को सौंपा है।
कलक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निजी स्कूलों में कमीशनखोरी रोकने के लिए नई योजना पारित की है। जनहित में इस योजना की शर्तों का कड़ाई से लागू किया जाना आवश्यक है। संरक्षक नृपेंद्र देशवाल ने कहा कि इन शर्तों को लागू करने के लिए संघ ने अभियान चलाकर दो हजार शिक्षकों के हस्ताक्षर कराए हैं। अगर इन शर्तों को सख्ती से लागू नहीं किया गया तो अभिभावक संघ स्कूलों का बहिष्कार किया। स्कूलों की फीस, ड्रेस, कोर्स के नाम पर मच रही लूट रोकी नहीं गई तो संघ इसके खिलाफ सड़क पर उतरेगा। जयमाला अग्रवाल ने कहा कि स्कूल अभिभावकों से लाखों रुपये वसूलते हैं और कोई सुविधा नहीं देते हैं। स्कूलों में लगातार बढ़ी रही फीस व बदल रहे पाठ्यक्रम पर रोक लगाने, एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने, स्मार्ट क्लास फीस और बिल्डिंग फीस बंद कराने, स्कूल स्टाफ की ओर से ट्यूशन पढ़ने का दबाव बनाने पर रोक लगाने के संबंध में मांग पत्र डीएम को दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सरिता सैनी, अभिषेक वत्स, संदीप त्यागी, मधु कृष्णा, भारती सिंह, गुड्डू, डॉ. फहीम, मोनिका चौधरी आदि मौजूद रहे।