फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बैराज घाट के सुदरीकरण का काम अंतिम चरण में

बैराज घाट के सुदरीकरण का काम अंतिम चरण में

Mon, 04 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बैराज घाट के सुदरीकरण का काम अंतिम चरण में
बैराज घाट के सुंदरीकरण का काम अंतिम चरण में
विज्ञापन

बिजनौर। बैराज घाट के सौंदर्यीकरण का काम अंतिम चरण में है। महिलाओं-पुुरुषों के लिए अलग-अलग स्नानघर बन गए हैं। घाट को हरा भरा बनाए रखने के लिए पौधारोपण के लिए पत्थर के गमले बनानेे का काम चल रहा है। त्योहारों पर आने वाले श्रद्धालुओं के अस्थायी रूप से ठहरने के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। निर्माण कंपनी के अनुसार नए साल के शुरू में ही बैराज घाट का लोकार्पण हो जाएगा।

केंद्र की नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गंगा को निर्मल बनाने का काम चल रहा है। बालावाली से लेकर अनूपशहर तक के गंगा घाटों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके लिए शासन ने करीब 111 करोड़ की धनराशि आवंटित की है। जिले में बैराज घाट का सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। निर्माण कंपनी इंडिया कंस्ट्रक्सन कंपनी के जेई मोहम्म्द शुएब के अनुसार घाट के सौंदर्यीकरण का काम अंतिम चरण में है। घाट पर प्रवेश द्वार बन गया है। सूत्रों के अनुसार अगले चरण में करीब 80 करोड़ की लागत से विदुर कुटी पर गंगा घाट के सौंदर्यीकरण का काम शुरू होगा। केंद्र से आए प्रतिनिधि मौका निरीक्षण कर चुके हैं। समाजसेवी पुुरुषोत्तम शर्मा, रामपाल सिंह, हरवीर सिंह ने केंद्र की घाट के सौंदर्यीकरण की योजना की प्रशंसा करते हुए श्मशान घाट का टेक्निकल तरीके से निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed