{"_id":"5a21b1264f1c1bc1678bf245","slug":"191512157478-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट ने दिए गैंग रेप की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट ने दिए गैंग रेप की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। अपर सीजेएम वीके वासबानी ने एक महिला का अपहरण कर उससे बलात्कार करने की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर को दिए है।
थाना हीमपुरदीपा क्षेत्र की एक महिला ने सीजेएम कोर्ट मेें दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि उसका मायका थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव में है। उसके मायके के गांव का नवाब उस पर बुरी नजर रखता था। छह नवंबर 2017 को वह अपने मायके आई हुई थी और वहां से गांव गजरौला शिव में दवाई लेने जा रही थी। गजरौलाशिव तिराहे के पास नवाब व उसके साथियों ने उसे जबरदस्ती वैन में डाल लिया था। नवाब अपने साथी इकबाल, फुरकान, गय्यूर व जमशेद के साथ उसको जंगल में ले गए और चाकू के बल पर उससे बारी-बारी से बलात्कार किया। आरोपी उसे बिजनौर मंडावर रोड पर छोड़कर फरार हो गए। उसकी डॉक्टरी जिला अस्पताल में हुई। इस मामले में उसकी रिपोर्ट पुलिस ने नही लिखी।