फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   क्षत्रिय राजपूत सभा ने की फिल्म पद्मावती के चित्रण पर रोक लगाने की मांग

क्षत्रिय राजपूत सभा ने की फिल्म पद्मावती के चित्रण पर रोक लगाने की मांग

Thu, 30 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
क्षत्रिय राजपूत सभा ने की फिल्म पद्मावती के चित्रण पर रोक लगाने की मांग
बिजनौर। जिला क्षत्रिय राजपूत सभा ने भारतीय संस्कृति में शौर्य एवं बलिदान की प्रतीक महारानी पद्मावती का गलत चित्रण दिखाने वाली फिल्म पद्मावती व काल्पनिक कथा उद्योग पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। क्षत्रिय समाज ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म पर रोक नहीं लगी तो भारत में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को जिला क्षत्रिय राजपूत सभा के पदाधिकारी महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए। उसके बाद समाज के पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन करते हुए सिविल लाइन होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में डीएम जगतराज को ज्ञापन सौंपकर विवादित फिल्म पद्मावती पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि हमेशा से ही फिल्म उद्योग ने भारतीय संस्कृति पर बनाई फिल्मों को गलत तरीके पेश कर संस्कृति का उपहास बनाया है। ऐसा कर देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। वर्तमान में शौर्य व बलिदान की प्रतीक महारानी पद्मावती का चित्रण अलाउद्दीन खिलजी के साथ तैयार करके क्षत्रिय समाज के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है। महारानी पद्मावती ने अपनी वीरता व साहस के बल पर अलाउद्दीन खिलजी के चंगुल से अपने पति महाराणा रावल रतन सिंह को बचाया था। इसको लेकर अलाउद्दीन खिलजी ने उनके किले पर हमला कर दिया था। तब महारानी ने अपनी निश्चित होने वाली हार को देखकर रानी ने अपने अस्तित्व और मान की रक्षा के लिए 16 हजार सखी व सेविकाओं के साथ अग्निकुंड में कूदकर अपने प्राण त्याग दिए थे। ज्ञापन देने वालों मेें विधायक लोकेंद्र चौहान डा.धर्मवीर सिंह, महामंत्री नवदीप सिंह, सुखराम सिंह गहलोत, विनीत राजपूत, अमित ठाकुर, डा. वीरेंद्र, संदीप कुमार, महेंद्र पाल, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed