{"_id":"5a0c85794f1c1bd9798bcaf2","slug":"191510770041-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया जमा नहीं करने पर विद्युत निगम का चला चाबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया जमा नहीं करने पर विद्युत निगम का चला चाबुक
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। बुधवार को सरकारी कार्यालयों पर विद्युत निगम का जमकर चाबुक चला। सरकारी कार्यालयों द्वारा बिजली के बकाया बिल जमा नहीं करने पर छह कार्यालयों के विद्युत कनेक्शन काटे गए। जिस कारण दिन भर कर्मचारी परेशान रहे। इन कार्यालयों पर लाखों रुपये के बिजली के बिल बकाया है।
विद्युत निगम ने सरकारी कार्यालयों पर भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बुधवार को बिल जमा नहीं करने वाले सरकारी कार्यालयों के कनेक्शन काटे गए। जिन कार्यालयों के विद्युत कनेक्शन काटे गए उनमें मध्य गंगा बैराज , बीएसए, जिला पंचायत , श्रम विभाग, सेल टेक्स, आईटीआई शामिल हैं। इन कार्यालय पर विद्युत निगम के लाखों रुपये के विद्युत बिल बकाया है। एसडीओ राहुल गौतम के मुताबिक मध्य गंगा बैराज कार्यालय द्वारा 14 लाख रुपये बिजली के बिल का बकाया है। बीएसए कार्यालय पर 12 लाख रुपये, जिला पंचायत पर 2.25 लाख रुपये, श्रम विभाग पर 87 हजार रुपये, सेल टेक्स पर 28 हजार रुपये, आईटीआई पर पांच लाख रुपये के बिजली बिल के बकाया है। विद्युत निगम ने कई बार इन कार्यालयों के विभागाध्यक्षों को नोटिस देकर बिजली के बिल का भुगतान करने को कहा था। पर भुगतान नहीं किया गया। बुधवार को विद्युत निगम ने कार्रवाई की। कनेक् शन कटने से दिन भर कर्मचारी परेशान रहे तथा भुगतान करने के लिए पत्रावली खंगालते रहे।