फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मतपेटियों के रखरखाव को लेकर प्रशासन सतर्क

मतपेटियों के रखरखाव को लेकर प्रशासन सतर्क

Wed, 15 Nov 2017 12:50 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
मतपेटियों के रखरखाव को लेकर प्रशासन सतर्क
बिजनौर। निकाय चुनाव में मतपेटियां रेडी टू मूव के लिए तैयार है। प्रशासन मतपेटियों के रख रखाव को लेकर पूरी तरह सतर्क है। चुनाव में प्रयोग होने वाली मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में डबल लॉक में रखा गया है। जिले की 12 नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों के चुनाव में 3100 मतपेटियों का प्रयोग होगा।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में मतपत्रों का प्रयोग होगा। इसेे देखते हुए प्रशासन मतपेटियों के रखरखाव में कोई कमी छोड़ना नहीं चाहता है। कही कोई चूक न रह जाए इसके लिए मतपेटियों की ग्रीसिंग, लॉक की मरम्मत का काम मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ। डीएम जगतराज ने मतपेटी कक्ष में जाकर मतपेटियों की रैंडम जांच की है। मतपेटियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। मतपेटी प्रभारी अमित कुमार त्यागी के अनुसार नगरा पालिकाओं के लिए 200 मतदान केंद्र पर 719 मतदेय स्थल हैं। नगर पंचायतों में 45 मतदान केंद्रों पर 143 मतदेय स्थल हैं। कुल 862 मतदेय स्थल हैं। हर बूथ पर मतदान के लिए दो-दो मतपेटी भेजी जाएंगी। इस प्रकार कुल 1724 मतपेटियों की जरूरत पडे़गी। आपातकालीन परिस्थिति के लिए मतपेटियों की अतिरिक्त व्यवस्था है। प्रशासन ने 3100 मतपेटियों को ग्रीसिंग और मरम्मत के बाद चुनाव के लिए तैयार करके रख दिया है। कई स्तर पर मतपेटियों की मजबूती की जांच हुई है।
विज्ञापन


मतपेटियों का परीक्षण
बिजनौर। निकाय चुनाव के लिए तैयार मतपेटियों में से 36 मत पेटियों को रैंडम तरीके से निकालकर विवेक कॉलेज में शुरू कर्मचारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण में परीक्षण किया गया है। मतपेटियां हर स्तर पर सही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed