{"_id":"5a09e6654f1c1b70548bcff1","slug":"191510598245-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमिताओं की पुष्टि होने पर राशन की दुकान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमिताओं की पुष्टि होने पर राशन की दुकान निलंबित
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद (ब्यूरो)। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर ग्राम पंचायत बसेड़ा की राशन की दुकान तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी। एसडीएम ने राशन डीलर सोना को एक सप्ताह के भीतर अनियमितताओं के संबंध में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
गांव नसीरपुर मिठारी राजवीर सिंह, रामसिंह, रोहताश ने राशन डीलर महिला सोना पर राशन वितरण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक किरतपुर ने राशन वितरण अनियमितताओं की जांच की। पूर्ति निरीक्षक की जांच में अनियमितताओं की पुष्टि हुई। पूर्ति कार्यालय ने बसेड़ा के ग्रामीणों को राशन उपभोक्ताओं को राशन डीलर मो. हनीफ की दुकान से संबंध किया है।