{"_id":"59f3862a4f1c1bd9798b8a61","slug":"191509131818-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने मृतक के कपड़े, मोबाइल,नमक की खाली बोरी बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने मृतक के कपड़े, मोबाइल,नमक की खाली बोरी बरामद की
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। कोतवाली प्रभारी के वरिष्ठ उप निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि मोहल्ला बाड़वान निवासी पंकज सैनी हत्याकांड में शुक्रवार को पुलिस ने जेल में बंद हत्यारोपी राहुल सैनी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त हथियार, कपड़े, बेल्ट , मृतक का मोबाइल फोन और नमक की खाली बोरी बरामद की है।
गौरतलब है कि 8 सितंबर को मोहल्ला बाड़वान निवासी पंकज सैनी को उसी के मोहल्ले के राहुल सैनी ने अपहरण कर अपने साथियों के साथ हत्या कर दी थी। उसके शव को नंगा कर गांव भज्जावाला क निकट खो नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दबा दिया था। उसके कपड़ों को दूसरे स्थान पर गड्ढा खोदकर दबा दिया था। मृतक पंकज सैनी का शव जल्दी सड़ गल जाए और मिलने पर उसकी शिनाख्त ना हो पाए। यह जानकर आरोपियों ने उसके शव के ऊपर दो बोरी मोटा नमक उड़ेला था। जिसकी खाली बोरी भी आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने बरामद कर ली। एसएसआई का कहना है कि हत्या में प्रयुक्त सामान को बरामद करने के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल सैनी को फिर से जेल भेजने की बात कही है।