{"_id":"59989bfb4f1c1b1b0e8b48c5","slug":"191503173627-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना दिवस रजिस्टर में दर्ज नहीं थे फरियादियों के मोबाइल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना दिवस रजिस्टर में दर्ज नहीं थे फरियादियों के मोबाइल नंबर
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती। जिलाधिकारी ने नांगल थाने पहुंचकर थाना दिवस की कार्रवाई का निरीक्षण किया। डीएम ने ढुलमुल व्यवस्थाओं पर थाना प्रभारी से नाराजगी जताई।
शनिवार दोपहर डीएम जगतराज नांगल थाने पहुंचे। उन्होंने थाना दिवस में दर्ज कराई गईं शिकायतों का जायजा लिया। डीएम ने थाना दिवस के रजिस्टर में फरियादियों के मोबाइल नंबर अंकित न किए जाने पर थाना प्रभारी आरके सिंह से नाराजगी जताई। डीएम ने रजिस्टर में दर्ज कुछ फरियादियों के मोबाइल नंबरों पर बात कर उनसे शिकायत के निस्तारण के संबंध में जानकारी की। थाना दिवस में क्षेत्रीय लेखपालों के उपस्थित न रहने पर डीएम ने एसडीएम उद्भव त्रिपाठी से फोन पर बात की। उन्होंने विशेष दिवसों को ध्यान में रखते हुए राजस्वकर्मियों का टाइम टेबल निर्धारित करने के निर्देश दिए। थाना दिवस में आए फरियादियों से समस्याओं के संबंध में जानकारी भी की।