{"_id":"599738f24f1c1bba518b49f9","slug":"191503082738-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान बंद कराने को महिलाओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान बंद कराने को महिलाओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर। गांव दयालवाला में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। महिलाएं हर कीमत पर शराब की दुकान न खुलने देने की बात पर अड़ गई है। महिलाओं ने पुलिस व शराब कंपनी के प्रतिनिधि की बात सुनने से भी साफ इंकार कर दिया।
गांव दयालवाला की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को गांव की शराब की दुकान के बाहर जमकर हंगामा करते हुए ठेका बंद करा दिया था। महिलाओं ने शराब की दुकान स्थायी रूप से बंद कराने के लिए पुलिस को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक का समय दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने महिलाओं को थाने बुलाया। दरोगा धर्मेंद्र पंवार व सुभाष धनकड़ ने बताया कि बिजनौर में पंचायत होने के कारण पुलिस वहां गई है। उन्होंने महिलाओं से इस मामले में कुछ समय मांगा, लेकिन महिलाओं ने केवल दो बजे तक समय दिया। शुक्रवार को ठेका खुला हुआ था। महिलाएं ठेके पर पहुंची और फिर से तालाबंदी कर दी। शराब कंपनी के प्रतिनिधि ने दूसरी दुकान ढूंढने के लिए दस दिन का समय मांगा, लेकिन महिलाओं ने प्रतिनिधि से बात करने से मना कर दिया। महिलाओं का कहना था कि शराब पीकर आसपास खड़े होने वाले ठेलों पर शराबी खड़ी होकर महिलाओं व युवतियों से छेड़खानी करते हैं। इस पर पुलिस ने वहां से ठेले वालों को खदेड़ दिया। महिलाएं अपने खाने-पीने का सामान ठेके पर ही लेकर पहुंच गई हैं। दुकान बंद कराने के लिए वे आरपार की लड़ाई लड़ने की बात कह रही हैं। इस दौरान दयावती देवी, मिथलेश, मुन्नी, अनीता, कमला देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।