फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाकियू ने की जसवंत मृत्यु प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

भाकियू ने की जसवंत मृत्यु प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Fri, 18 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने की जसवंत मृत्यु प्रकरण की निष्पक्ष जांच की  मांग
बिजनौर। भाकियू (भानु) ने किसानों की कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया तथा नौ सूत्रीय मांग पत्र डीएम जगतराज को सौंपा। किसान जसवंत सिंह की मौत तथा राज्यमंत्री के साथ हुए अभद्र व्यवहार के मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भाकियू भानु गुट की मासिक पंचायत जिला गन्ना समिति कार्यालय के प्रांगण में हुई। बैठक के उपरांत किसान जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। धरना स्थल पर डीएम को सौंपे मांग पत्र में जिला पंचायत की कुर्सी को लेकर चल रहे विवाद में किसान जसवंत सिंह की मृत्यु होने के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही मंत्री के साथ हुए अभद्र व्यवहार के मामले में किसी भी निर्दोष को नहीं फंसाने की मांग की गई है। पत्र में किसान का संपूर्ण कर्ज माफ करने, 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन दिलाने, बिजली की बढ़ी दरों को वापस करने, उत्पादन के आधार पर गन्ने की सप्लाई दिलाने, नहरों में टेल तक पानी की व्यवस्था कराने, नांगल से चंदक तक नहर की पटरी पक्की कराने की मांग की गई है। इस मौके पर शिव कुमार, विजय पाल सिंह, गुड्डू, मेघपाल, हरवीर सिंह, पदम सिंह, नरेश कुमार, वीर सिंह और कुसुम देवी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed