{"_id":"59949c474f1c1b1a1f8b46cc","slug":"191502911559-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरिदयादियों की शिकायत निस्तारण में कोताही पर होगी निलंबन की कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरिदयादियों की शिकायत निस्तारण में कोताही पर होगी निलंबन की कार्रवाई: डीएम
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। तहसील दिवस में फरियादियों की लंबित शिकायतों का निराकरण न होने पर डीएम ने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई। डीएम ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर शिकायतों का निराकरण करने का निर्देश दिया। कोताही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को निलंबन की कार्रवाई के चेताया।
बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की लंबी कतार लग गई। शिकायत करने वालों का डीएम के सामने जमावड़ा लग गया। फरियादियों का आरोप है कि बार शिकायत करने पर समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। हलका लेेखपाल मौके पर जाने के बजाए हवा हवाई रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों के सामने पेश कर रहे हैं। आरोप है कि भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा रहा है। गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। दबंग उत्पीड़न पर उतारू हैं। न्याय के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है। पुलिस भी बिना रकम लिए दिए कुछ नहीं कर रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि पीली बांध में हजारों बीघा जंगल को भूमाफियाओं ने जोतकर जलाशय की भूमि पर कब्जा कर लिया है। बादीगढ़ चौराहे पर करोड़ों की राजस्व संपत्ति पर भूमाफिया कब्जा कर अवैध निर्माण करे बैठे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। डीलर राशन वितरण में मनमानी कर रहे हैं। गांव में विकास की रफ्तार नहीं पकड़ रही है। सड़कों की हालत बदहाल पड़ी हैं। सुआवाला कालागढ़ मार्ग दो माह से अधर में लटका पड़ा है। इस पर डीएम ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। डीएम ने हिदायत दी शिकायतों के निस्तरण में अधिकारियों की कोताही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। जांच में शिकायतों के निराकरण न पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई होगी। तहसील दिवस में 180 शिकायतें दर्ज की गई। मौके पर चार शिकायतों का निस्तरण किया गया। इस मौके पर डीएम जगतराज सिंह त्रिपाठी, एसपी अतुल शर्मा, एसडीएम आजाद भगत सिंह रहे।