फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रक्षाबंधन पर निमग की व्यवस्था चरमराई, बसों में दिखी महिलाओं की भीड़

रक्षाबंधन पर निमग की व्यवस्था चरमराई, बसों में दिखी महिलाओं की भीड़

Tue, 08 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर निमग की व्यवस्था चरमराई, बसों में दिखी महिलाओं की भीड़
बिजनौर। रक्षाबंधन पर भीड़ होने से रोडवेज निगम की व्यवस्था चरमरा गई। त्यौहार पर यात्रियों की भारी भीड़ होने के कारण बसें कम पड़ती नजर आई। हालांकि निगम अधिकारियों ने बसों के चक्कर बढ़ाने का दावा किया था। बसें रोडवेज बस स्टैंड के अलावा चौराहों पर नहीं रुकी।
विज्ञापन

सोमवार को जिले भर में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ होने के कारण रोडवेज निगम की सारी व्यवस्थाएं धड़ाम हो गई और यात्रियों की भीड़ के आगे रोडवेज की बसे कम पड़ती नजर आई। बसों में सीट घेरने के लिए यात्री अपने बच्चों को खिड़की से चढ़ाते नजर आए। भीड़ का आलम यह था कि यात्री बस में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की कर रहे थे। चौराहों पर खड़े यात्रियों का आरोप था कि बस चालक रोडवेज बस चौराहों पर भी नहीं रुक रहे हैं। इसके चलते यात्रियों को बस स्टैंड की ओर जाना पड़ा। पूरे दिन यात्री परेशानी का सामना करते रहे। बिजनौर डिपो पर कुल 108 बसें है। अधिकारियों के मुताबिक त्यौहार के मद्देनजर बसों के फेरे बढ़ाए गए थे। पहले जो बस 250 किमी चल रही थी, त्योहार पर वह करीब सवा तीन सौ किमी से अधिक चली है।
विज्ञापन

उधर, एआरएम वीके मौर्य का कहना है कि त्यौहार पर बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। बसों के फेरे बढ़ाए गए थे। सभी रूटों के लिए पर्याप्त बसें है।

पुरुषों से अधिक महिलाओं ने की यात्रा
रक्षाबंधन पर्व पर योगी सरकार ने महिलाओं के लिए रोडवेज की बसों में फ्री सफर करने की घोषणा की थी। इस घोषण के चलते महिलाओं ने पुरुषों से अधिक यात्रा की। बसों में सिर्फ महिलाएं ही नजर आ रही थी। महिलाओं ने जमकर रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट वाहनों की रही चांदी
रक्षाबंधन के त्यौहार पर जहां रोडवेज की बसें कम पड़ती नजर आई, वहीं प्राइवेट वाहनों की चांदी रही। प्राइवेट वाहनों ने भी जमकर सवारी ढोई। सभी रूटों पर प्राइवेट वाहन भी जमकर दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed