फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सावन का पहला सोमवार आज, जलाभिषेक को उमड़ेगा सैलाब

सावन का पहला सोमवार आज, जलाभिषेक को उमड़ेगा सैलाब

Mon, 10 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
सावन का पहला सोमवार आज, जलाभिषेक को उमड़ेगा सैलाब
नेशनल हाईवे पर पूरे दिन गूंजते रहे बोल बम के जयकारे
विज्ञापन

ब्रजघाट की ओर जाने और लौटने का क्रम जारी रहा

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
सावन का पहला सोमवार आज है। शिवभक्तों द्वारा भगवान आशुतोष का गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। जलाभिषेक की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। शिवालयों के बाहर कांवड़ियों ने जलाभिषेक के लिए डेरा डाल दिया है। भोर होते ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। जो पूरे दिन जारी रहेगा। हर-हर महादेव और शंखनाद की ध्वनि के साथ अभिषेक होगा। उधर, शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। सादा कपड़ों और वर्दी में पुलिस कर्मी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे।
शुक्रवार से सावन कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो गई है। शिवभक्त ब्रजघाट, हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ से गंगा जल लेने के लिए निकल पड़े हैं। रविवार को नेशनल हाईवे पर पूरे दिन कांवड़ियों के जत्थे देखे गए। एक के बाद एक कांवड़ियां गुजरता रहा। मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, संभल, बिलारी, चंदौसी आदि क्षेत्रों के कांवड़िए गुजरे। ब्रजघाट को जाने और वापस आने का क्रम जारी रहा। शाम तक सभी कांवड़िए अपनी-अपनी मंजिल पर पहुंच गए हैं। जलाभिषेक के लिए शिवालयों के बाहर डेरा डाल दिया है। शहर के वासुदेव तीर्थ स्थल पर काफी संख्या में शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। नौगावां सादात के गजस्थल मंदिर, गजरौला के चाकेश्वर शिव मंदिर, धनौरा में पत्थर कुटी, हसनपुर में शिवाला मंदिर में जलाभिषेक होगा। उक्त मंदिरों में सबसे अधिक शिवभक्तों की भीड़ रहेगी। हालांकि प्रशासन द्वारा जिले में 41 शिव मंदिर चिंहित किए गए हैं। यहां सावन के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शिवालयों पर खाकी और सादा कपड़ों में पुलिस कर्मी मुस्तैद कर दिए हैं। शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सभी थाना अध्यक्षों को कांवड़ यात्रा के चलते अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed