फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मुबारकपुर कला के प्रधान का सांसद ने किया स्वागत

मुबारकपुर कला के प्रधान का सांसद ने किया स्वागत

Tue, 27 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
मुबारकपुर कला के प्रधान का सांसद ने किया स्वागत
सांसद ने किया मुबारकपुर
विज्ञापन

कला के प्रधान का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
हीमपुर दीपा (बिजनौर)।
मुबारकपुर कला गांव में पहुंचे सांसद भारतेंद्र ने ग्राम प्रधान और ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयास से गांव को खुले में शौच से मुक्त कराने और सरकार द्वारा इस मद में उपलब्ध कराई गई धनराशि को वापस करने के कदम को जमकर सराहा। उन्होंने ग्राम प्रधान व परिजनों को सम्मानित किया।
विकास खंड हल्दौर के खुले में शौचमुक्त गांव मुबारकपुर कला में सोमवार को पहुंचे सांसद भारतेंद्र ने ग्राम प्रधान किश्वर जहाँ व उनके परिजन ससुर पूर्व ग्राम प्रधान कफीलुद्दीन का सम्मान किया। पूर्व प्रधान कफीलुद्दीन ने कहा कि गांव में आजादी के बाद भाजपा का पहला सांसद आया है। उन्होंने सांसद से मांग की कि जो धनराशि हमने वापस की है, उसे इसी गांव के विकास कार्यों मे लगाया जाए। पूर्व प्रधान ने बताया कि वह गांव में एक विधवा ताहेरा का मकान और शौचालय अपने पैसों से बनवा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने गांव के दो मुख्य रास्तों के किनारों पर नालों का निर्माण कराने की मांग सांसद से की। सांसद ने ग्राम प्रधान व ग्रामवासियों को विकास कार्यों का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि गांव मे ग्राम समाज या कोई अन्य भूमि उपलब्ध कराई जाए तो आबादी के हिसाब से स्कूल का निर्माण करा दिया जाएगा। इस मौके पर शकील, हाजी लडड्न, अनुराग तोमर, शहनवाज, बुंदू खं, मतीम, बेगराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed