फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   19,000 rupees looted from a gas agency hawker

Bijnor News: गैस एजेंसी के हॉकर से 19 हजार की लूट

Thu, 04 Dec 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
19,000 rupees looted from a gas agency hawker
फोटो
विज्ञापन

झालू। नगर में पेट्रोल पंप के समीप गैस सिलिंडर सप्लाई करने वाले हॉकर से दो बदमाशों ने बुधवार शाम करीब साढ़े 19 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा।
मोहल्ला कानूनगोयान निवासी पप्पू पुत्र मुरली भारत गैस के सिलिंडर की सप्लाई का काम करता है। वह नगर में सिलिंडर सप्लाई कर बाइक ठेले से लौट रहा था। बिजनौर–नहटौर मार्ग पर स्थित नगर के एक पेट्रोल पंप के पास दो युवक अपनी बाइक कुछ दूरी पर खड़ी कर उसके पास आ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि इनमें से एक युवक ने मुंह पर गमछा बांध रखा था। दोनों ने पप्पू को डरा-धमकाकर उसके पास से करीब साढ़े 19 हजार रुपये लूट लिए और नहटौर की ओर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों के बारे में सुराग मिल सके। साथ ही क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की जा रही है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि लूट की सूचना संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed