फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   19 young men and women got married in a mass marriage program

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 19 युवक-युवतियों की शादी कराई

Thu, 16 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
19 young men and women got married in a mass marriage program
हल्दौर में ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह जोड़ो को प्रमाण पत्र देते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 19 युवक-युवतियों की शादी कराई
विज्ञापन

हल्दौर। ब्लॉक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 19 जोड़े अग्नि के सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे। जिला समाज कल्याण अधिकारी, बीडीओ व ब्लॉक प्रमुख ने नव दंपतियों को विवाह उपहार सामग्री और विवाह प्रमाण पत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल वैवाहिक भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री की उक्त लाभकारी योजना पर प्रमुखता से प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत करीब 20 जोड़ों ने पूर्व में अपना विवाह कराने हेतु रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन एक जोड़ा किसी कारण से न पहुंच सका। बुधवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 19 जोड़े विवाह कराने के लिए समारोह में उपस्थित हुए। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के करन सिंह, बुद्ध सिंह, रामगोपाल आदि ने वैदिक परंपरा के अनुसार 19 जोड़ों को परिणय सूत्र में बांधा। युवकों ने अग्नि के सात फेरे लेकर अपनी पत्नियों की मांग में सिंदूर भरा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने नव दंपतियों को उपहार सामग्री और विवाह प्रमाण पत्र भेंट किए। कार्यक्रम में बीडीओ डॉक्टर नरेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख चौधरी विजेंद्र सिंह, समाज कल्याण विभाग के एडीओ अधिकारी विजयपाल सिंह, एसडीओ पंचायत अशोक कुमार, अर्जुन कुमार, नफीस, भोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed