फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   19 more corona infected patients found in the district

जिले में 19 और मिले कोरोना संक्रमित मरीज

Fri, 07 Jan 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
19 more corona infected patients found in the district
जिले में 19 और मिले कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। नए साल के पहले दिन के मुकाबले कोरोना के मामले पांच गुना तक बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के 19 मामले सामने आए हैं। इनमें एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें आठ साल का एक बच्चा व उसकी दस साल की बहन भी शामिल है। धामपुर के दो और नहटौर का एक सिपाही भी संक्रमित मिला है। राहत देने वाली खबर यही है कि इनमें से केवल पांच में ही कोरोना के मामूली लक्षण हैं।
बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के 19 मरीज मिले हैं। पिछले करीब छह महीने में इतने केस अब तक सामने नहीं आए थे। संक्रमित मिले लोगों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। इनमें पति-पत्नी, आठ साल के बेटे और दस साल की बेटी को कोरोना की पुष्टि हुई है। बिजनौर शहर में तीन, धामपुर ब्लॉक में चार, मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में तीन, नूरपुर ब्लॉक में एक, नहटौर ब्लॉक में दो, स्योहारा ब्लॉक में एक, जलीलपुर ब्लॉक में दो और कोतवाली ब्लॉक में एक मरीज मिला है। मरीजों में से 14 के अंदर कोई लक्षण नहीं मिला है। वे सभी एकदम सामान्य हैं। केवल पांच मरीजों में ही जुकाम संबंधी मामूली लक्षण मिले हैं। सभी मरीजों को घर में ही आइसोलेट किया जा रहा है। इनकी देखभाल के लिए रैपिड रेस्पांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। एसीएमओ डॉ. देवीदास के अनुसार कुछ ही मरीजों में बहुत मामूली लक्षण हैं। उन्हें घर पर ही रखा जा रहा है। मरीजों के स्वास्थ्य पर पूरी नजर रखी जा रही है। विभाग हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

बच्चे आ रहे चपेट में
कोरोना में इस बार बच्चों को खतरा बताया जा रहा था। बृहस्पतिवार को संक्रमित मिले मरीजों में दो बच्चे शामिल हैं। संक्रमित मिले मरीजों में 15 लोगों की आयु 35 साल से कम है। ज्यादातर युवा ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। कोरोना संक्रमण में जिले में लगातार इजाफा हो रहा था। एक जनवरी को जिले में केवल चार मरीज मिले थे। केवल छठे ही दिन इनकी संख्या करीब पांच गुना तक बढ़ गई है। राहत देने वाली बात केवल यही है कि किसी को भी अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत महसूस नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की स्थिति
दिन टेस्ट संक्रमित
01 जनवरी 1432 04
02 जनवरी 1145 00
03 जनवरी 1518 04
04 जनवरी 1893 02
05 जनवरी 1795 09
06 जनवरी 2832 19
जिले में अब तक कोरोना की स्थिति एक नजर में
कुल जांच 967632
निगेटिव 952846
संक्रमित 14786
मौत 126
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed