{"_id":"5c6316afbdec222ee07379c9","slug":"181549997743-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीके मेडिकल स्टोर पर छापे, 2680 ब्लड बैग बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीके मेडिकल स्टोर पर छापे, 2680 ब्लड बैग बरामद
विज्ञापन
पीके मेडिकल स्टोर पर छापा, 2680 ब्लड बैग बरामद
बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जजी रोड स्थित पीके मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर 2680 ब्लड बैग एवं भारी मात्रा में अनधिकृत दवाइयां बरामद कीं। अफसरों के अनुसार मेडिकल स्टोर स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शासन के निर्देश पर मंगलवार को मुरादाबाद के औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक एवं बिजनौर के औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने जजी रोड स्थित पीके मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर छापा मारा। टीम ने मेडिकल स्टोर से 2680 ब्लड के बैग एवं काउंट्रामोल 100 एमजी, ट्रामाडोल आदि अनधिकृत औषधियां बरामद कीं। मेडिकल स्टोर संचालक पर इन्हें बेचने का लाइसेंस नहीं है। अधिकारियों के मांगने पर मेडिकल स्टोर स्वामी एवं संचालक प्रदीप कुमार वैध प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लखनऊ मुख्यालय को इसकी शिकायत की गई थी। अफसरों ने बताया कि पीके मेडिकल स्टोर ब्लड किट आदि रखने के लिए वैध नहीं है। उसके पास विभाग द्वारा जारी किया गया कोई भी प्रमाण पत्र नहीं है। मेडिकल स्टोर स्वामी प्रदीप कुमार अनधिकृत रूप से दवा एवं ब्लड बैग रखने का कार्य कर रहा था। वहां से 2680 ब्लड बैग और भारी मात्रा में मनप्रभावी दवा मिली हैं। नियमानुसार ब्लड बैग बेचने का काम केवल लाइसेंसधारक थोक विक्रेता ही कर सकता है। प्रदीप कुमार इसके लिए अधिकृत नहीं है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।