{"_id":"5c4a0c52bdec2273a1355899","slug":"181548356690-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका दिवस पर कई स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका दिवस पर कई स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका दिवस पर जागरूकता रैली निकाली
धामपुर/अफजलगढ़ । राखी मेमोरियल विद्या निकेतन कन्या इंटर कॉलेज आसफाबाद चमन में बालिका दिवस को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या संध्या शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य ने बेटियों को पढ़ा लिखा कर योग्य एवं संस्कारित बनाने को प्रेरित किया। शिक्षिका जैनब ने कहा कि बेटे-बेटी में अंतर नहीं करना चाहिए। बेटों से कहीं ज्यादा बेटियां घर, परिवार, देश और विश्व में नाम रोशन कर रही हैं। ‘बेहतर होती हैं बेटियां’ गीत ने बेटियों का मनोबल बढ़ाया। कुमारी रीना, यशवी, खुशी, इकरा ने बालगीत प्रस्तुत किया। मनु, भूदेव सिंह रहे।
वहीं रेहड़ में बालिका दिवस के अवसर पर उमरपुर नत्थन के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाल कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। बृहस्पतिवार को बालिका दिवस पर प्राथमिक विद्यालय उमरपुर नत्थन प्राथमिक विद्यालय के बच्चो ने जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यालय से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से बच्चों ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रेखा देवी, प्रधान पति अमर सिंह, इंचार्ज अध्यापक सत्यवीर सिंह, सुशील कुमार, तेजपाल सिंह, अमिता देवी रहे। धामपुर में भी कई विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बेटी की महत्ता समाज की जरूरत बताई गई।