फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रकाशोत्सव पर धूमधाम से निकाली प्रभातफेरी

प्रकाशोत्सव पर धूमधाम से निकाली प्रभातफेरी

Wed, 09 Jan 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रकाशोत्सव पर धूमधाम से निकाली प्रभातफेरी
प्रकाशोत्सव पर धूमधाम से निकाली प्रभातफेरी
विज्ञापन

धामपुर। दशमेश गुरु गोबिंद सिंह के पावन प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को प्रभातफेरी निकाली गई। गुरुमुख परिवारों की भीड़ का उत्साह और उमंग देखने लायक था। सिख संगत के जयकारों के बीच वातावरण धार्मिकमय हो गया। जिला गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा ने गुरुबाणी शबद जिस नूं बख्श लए मेरे प्यारे, सो जस तेरा गावे पर संगत ने वाहेगुरु-वाहेगुरु का सामूहिक उच्चारण किया। प्रभातफेरी का अनेक स्थानों पर स्वागत हुआ।

पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा से निकली प्रभातफेरी का शुभारंभ गुरु महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह ने गुरुबाणी से किया। श्रद्धालुओं ने गुरुबाणी शब्दों के सामूहिक उच्चारण करते चल रहे थे। गुरुमुख परिवारों में मनजीत कौर सेठी, पूजा सलूजा, अमनदीप कौर, तनप्रीत कौर कुक्की, सुरिन्दर कौर, जसपाल कौर, अमन सिडाना, लखविन्दर जीत कौर बराड़, डा.अमरजीत सिंह चावला, जोगिन्दर सिंह खालसा, गुरदीप सिंह चावला रोमी, मनजीत सिंह गांधी, मोती शर्मा रहे। प्रभातफेरी का पहला स्वागत खैराती लाल जुनेजा व विशाल जुनेजा के परिवार के सदस्यों ने, दूसरा स्वागत सूर्यकांत सुमन, तीसरा अमरजीत जुनेजा, चौथा स्वागत समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र कुमार रस्तोगी, योगेश रस्तोगी, रविंद्र रस्तोगी, पांचवां हरभजन सिंह कांबोज, छठा स्वागत राजेंद्र सिंह मोंगा व गगनदीप सिंह मोंगा, सातवां गुरु रामदास सेवादल के जत्थेदार डा.गुरमीत सिंह जुनेजा, तनप्रीत सिंह मोंगा, गुरुशरण सिंह मोहन आदि ने किया। स्वागत करने वालों को सिरोपा व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रभातफेरी का समापन गुरुद्वारा परिसर में स्थापित निशानसाहिब की परिक्रमा के सामूहिक उच्चारण से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed