फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   धामपुर चीनी मिल ने शीरे से एथनॉल बनाकर बढ़ाई आमदनी

धामपुर चीनी मिल ने शीरे से एथनॉल बनाकर बढ़ाई आमदनी

Wed, 19 Dec 2018 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
धामपुर चीनी मिल ने शीरे से एथनॉल बनाकर बढ़ाई आमदनी
मिल ने शीरे से एथनॉल बना बढ़ाई आमदनी
विज्ञापन

बिजनौर। चीनी के दाम गिरने से घाटे में चल रहीं चीनी मिल अब दूसरे उत्पादों को बनाकर आमदनी बढ़ा रही हैं। धामपुर चीनी मिल ने शीरे से एथनॉल बनाना शुरू कर दिया है। केंद्र और राज्य सरकार गन्ने के अधिक उत्पादन पर औंधे मुंह गिरने वाले चीनी बाजार को बचाने के लिए एथनॉल बनाने पर जोर दे रही हैं। जिले में सबसे पहले धामपुर चीनी मिल ने एथनॉल बनाना शुरू किया है। एथनॉल 43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। एथनॉल को पेट्रोल में मिलाकर बेचा जा सकता है।
बाजार में चीनी के दाम मांग और पूर्ति के सिद्धांत पर निर्भर करते हैं। पिछले साल गन्ने की बंपर पैदावार और चीनी रिकवरी बढ़ने से चीनी का भी बंपर उत्पादन हुआ था। इससे चीनी मिलों की हालत पतली हो गई थी। चीनी के दामों में भी भारी गिरावट आई थी। केवल चार ही महीने में चीनी के दाम चार हजार रुपये प्रति क्विंटल से गिरकर 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक ही रह गए थे। शीरे के दाम भी 350 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर एक रुपया प्रति क्विंटल रह गए हैं। चीनी के दाम कम होने से पूरा चीनी कारोबार ही ठप हो गया था। चीनी मिल अब तक इस झटके से उबर नहीं पाई हैं। यहां तक कि कई चीनी मिलों ने तो अब तक पिछले साल का बकाया भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

गन्ना केवल चीनी बनाने के काम ही आ रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा है कि गन्ने का उपयोग अन्य उद्योगों में भी किया जाए। प्रदेश सरकार ने चीनी की मांग के अनुरूप ही चीनी बनाने तथा शेष गन्ने से एथनॉल बनाने की बात कही थी। इस पर अमल जल्दी शुरू किया जाएगा। हालांकि धामपुर चीनी मिल ने शीरे से एथनॉल बनाना शुरू कर दिया है। एथनॉल 43 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथनॉल एक तरह का ईंधन ही होता है। इसे पेट्रोल में मिलाया जा सकता है। पेट्रोल व एथनॉल की मिलावट से किसी तरह की हानि नहीं होती है। फिलहाल पेट्रोल में दस प्रतिशत तक एथनॉल मिलाने पर जोर दिया जा रहा है। एक क्विंटल गन्ने में साढ़े चार लीटर तक शीरा बनता है। एक क्विंटल शीरा करीब 22 क्विंटल गन्ने से बनता है। वर्तमान में एक क्विंटल शीरे का दाम एक रुपया है। एक क्विंटल शीरे से 22 लीटर तक एथनॉल बनाया जा रहा है। एक लीटर एथनॉल 43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यानि 100 रुपये के शीरे से चीनी मिल 900 रुपये से अधिक का एथनॉल बना रही है। इससे चीनी मिलों की आमदनी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed