{"_id":"5c1941c1bdec2256a03b64ed","slug":"181545159105-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में आई 65 शिकायतें, एक का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में आई 65 शिकायतें, एक का निस्तारण
विज्ञापन
समाधान दिवस में आईं 65 शिकायतें, एक का निस्तारण
नगीना। तहसील समाधान दिवस में कुल 65 शिकायतें आई। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विभागों की कुल 65 शिकायतें पंजीकृत की गई। अफसरों के अनुसार एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र ही शेष शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि शिकायतों का निस्तारण करने में लापरवाही वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम गजेंद्र सिंह, तहसीलदार देवेंद्र पांडेय, बीडीओ राकेश कुमार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह, थाना प्रभारी प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।