{"_id":"5bad22fc867a55013b11143a","slug":"181538073340-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार के आतंक से ग्रामीणो में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार के आतंक से ग्रामीणो में दहशत
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत
हरेवली। ग्राम भगौता के ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव के आसपास पिछले कई दिनों से गुलदार का आतंक बना हुआ है। गुलदार ने गांव शाहनगर कुराली के कृपाल सिंह की पशुशाला में बंधी गाय पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से गाय जख्मी हो गई। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने गुलदार को जंगल की ओर भगाया। गुलदार पिछले डेढ़ माह के भीतर अब तक करीब चौदह से ज्यादा पालतू पशुओं का निवाला बना चुका है। गांव के जसवीर सिंह, यशवीर, शौनाथ, रमेश कुमार, मेघराज सिंह, चंद्रपाल सिंह, जयपाल सिंह , ओमप्रकाश, प्रीतम सिंह का आरोप है कि शिकायत के बाद भी वन विभाग के अधिकारी सुध नहीं ले रहे है। रेंजर का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।