{"_id":"5b9eaf76867a557fe732b8a3","slug":"181537126262-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित करने की मांग
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। आर्य समाज के तत्वावधान में रविवार को आर्य समाज मंदिर में हैदराबाद सत्याग्रह विजय दिवस और हिंदी दिवस मनाया गया। हवन का आयोजन कर समाज के लोगों ने आहुति दी। यज्ञ में अश्वनी कुमार खुराना, मधु खुराना विनय प्रकाश आर्य, अंजू आर्य, कृष्ण चंद्र गोयल, सुभाष चंद्र, हेतराम सागर, विनय त्यागी और नरेंद्र कांत गर्ग यजमान रहे।
हेतराम सागर ने कहा कि हैदराबाद सत्याग्रह विजय दिवस और हिंदी दिवस के रूप में आर्य समाज की मुख्य भूमिका रही है। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज की हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ बीना ने हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित करने की मांग उठाई। ऊषा आर्य ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा, राजभाषा इसलिए हमें गर्व है। डॉ अशोक कुमार आर्य ने हैदराबाद सत्याग्रह विजय दिवस और हिंदी दिवस पर विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नत्थू सिंह और संचालन अभय आर्य ने किया। इस दौरान विनय प्रकाश, आर्येंद्र आर्य, हरि ओम अग्रवाल, आरएन कपूर, राजनाथ गोयल, विष्णुदेव रस्तोगी, जसवंत सिंह, विनोद रस्तोगी, रोहित गोयल मौजूद रहे।