फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मूसलाधार बारिश में मकान गिरा, युवक घायल

मूसलाधार बारिश में मकान गिरा, युवक घायल

Sun, 02 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश में मकान गिरा, युवक घायल
शेरकोट। बारिश में गांव भिक्कावाला में कच्चा मकान गिरने से उसके नीचे दबकर एक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रिलीव कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी सोनू पुत्र टीकम सिंह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसके परिवार में पांच सदस्य हैं। उसने सरकारी आवास बनवाने को अधिकारियों के चक्कर काटे। लेकिन उसे कहीं से राहत नहीं मिली। उसने बरसात के बचने के लिए कुछ दिन पहले जैसे तैसे कर दीवार खड़ी कर घास फूंस का छप्पर डाल लिया था। शुक्रवार की रात हुई तेज बारिश में घर की दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबने से सोनू घायल हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने घर से निकलकर अपनी जान बचाई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे प्राथमिक उपचार देकर रिलीव कर दिया गया। दीवार के नीचे दबकर उसका हजारों रूपये का सामान भी टूट गया। दीवार में दबने संदूक, साइकिल, बर्तन आदि क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़ित ने राजस्व विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है। उधर तहसीलदार भान सिंह का कहना है कि जांच कर पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed