{"_id":"5b859ccf42c792464a0c8f07","slug":"181535483087-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य कन्या इंटर कॉलेज के जनरेटर कक्ष में भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य कन्या इंटर कॉलेज के जनरेटर कक्ष में भीषण आग
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज के जेनरेटर कक्ष में लगी आग
नजीबाबाद। आर्य कन्या इंटर कॉलेज के जेनरेटर में आग लग गई। घटना के बाद कॉलेज में अफरातफरी मच गई और अवकाश कर दिया गया। बदहवास छात्राएं शोरगुल के बीच स्कूल से बाहर निकलीं। स्कूल प्रबंध समिति सदस्यों और कर्मचारियों ने अग्निशमन अधिकारी के साथ आग पर काबू पाया।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज के सभागार कक्ष और विज्ञान प्रयोगशाला के बीच रखे जेनरेटर में मंगलवार को आग लग गई। बिजली गुल होने के कारण स्कूल में जेनरेटर से आपूर्ति जारी थी। अचानक जेनरेटर कक्ष में लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जेनरेटर कक्ष की छत पर कड़ियां डालकर ऊपर स्टोर बना था, जिसमें कबाड़ भरा था। जेनरेटर की आग स्टोर तक पहुंच गई। जेनरेटर के जिस कक्ष और स्टोर में आग लगी उसके ऊपर कक्षा 10 की छात्राएं अध्ययन कर रहीं थीं।
सुबह लगभग 10:30 बजे स्कूल में धुुआं और लपटें देखकर प्रधानाचार्या और शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में घंटी बजाकर छात्राओं को स्कूल से बाहर भेजा गया। कॉलेज के प्रबंधक पवन कुमार, प्रधानाचार्या डॉ. उर्मिला के नेतृत्व में स्कूल कर्मचारियों, प्रबंध समिति सदस्यों ने आग पर काबू पाने के लिए कॉलेज के पास उपलब्ध फायर इंस्टीग्यूसर और पानी डालना शुरू किया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के प्रभारी केएस जादौन पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। अग्निशमन प्रभारी, स्कूल के प्रबंधक पवन कुमार, कर्मचारी संजीव जगमोहन, लीलावती, विमला, रिंकी, स्कूल से जुड़े लोगों त्रिवेंद्र, नीलकमल, कुंज माहेश्वरी, रवि कश्यप ने मिलकर लगभग एक घंटा कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। स्कूल प्रबंधन और अग्निशमन कर्मचारियों के प्रयास से स्कूल में आग फैलने से बच गई।
विज्ञापन
आग बुझाने के लिए पर्याप्त पानी नहीं था
नजीबाबाद। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आग बुझाने के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध न होने से स्कूल प्रबंधन परेशान रहा। स्कूल का जैडपंप काफी समय से खराब था। मात्र छात्राओं के पीने के पानी की व्यवस्था उपलब्ध थी। आसपास से पानी लेने के प्रयास किए गए लेकिन विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण पानी नहीं मिल सका। आर्य कन्या इंटर कॉलेज घनी आबादी के बीच स्थित है, चारों ओर संकरी गलियां हैं। अग्निशमन विभाग के पास बड़ी गाड़ी उपलब्ध हैं। हालांकि आर्य कन्या इंटर कॉलेज के निकटतम क्षेत्र तक गाड़ी लाने के प्रयास किया जा रहा था तभी आग पर काबू पा लिया गया।