{"_id":"5b7b0e9b42c7924633076d42","slug":"181534791323-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉट सर्किट से फर्नीचर कारखाने में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉट सर्किट से फर्नीचर कारखाने में लगी आग
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारखाने में लगी आग, लाखों की क्षति
नजीबाबाद। मोहल्ला मुनीरगंज निवासी मरगूब अहमद का लायबा टिंबर वर्क्स शॉप कारखाना है। रविवार की देर शाम मरगूब अपने फर्नीचर कारखाने को बंद करके घर चले गए। सोमवार की तड़के पड़ोसियों ने कारखाने से धुआं निकलते देखा। तत्काल मरगूब को सूचना दी गई। मरगूब और पड़ोस की मस्जिद से नमाजी आग बुझाने दौड़ पड़े। लगभग एक घंटा से अधिक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान शहबाज, शाहनवाज, मो. असलम, फैजी, कमरूद्दीन, शहजाद आदि मौजूद रहे। अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची तब तक आग पर काबू हो चुका था। फर्नीचर कारोबारी मरगूब ने लगभग 2.5 लाख रुपये का फर्नीचर व सामान आग में राख होने की जानकारी दी।