{"_id":"5b3fbce64f1c1bb6248b4da7","slug":"181530903782-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर का चुनाव रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर का चुनाव रद्द
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन डीलर का चुनाव रद्द
हल्दौर। गांव पैजनियां में करीब एक वर्ष से राशन डीलर का पद रिक्त पड़ा है। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के बाबा जीवनदास के मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। चुनाव खुली बैठक में होना था। अनुसूचित जाति की सीट पर चार लोग राशन डीलर का चुनाव लड़ने के लिए मैदान में थे। मंदिर परिसर में मौजूद ग्रामीण चुनाव अधिकारियों के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान मौजूद ग्राम पंचायत सचिव जयवीर सिंह ने निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव रद्द करने के संबंध में जारी पत्र ग्रामीणों को सुनाया। पंचायत सचिव ने चुनाव रद्द होने का कारण सुरक्षा के लिए पुलिस उपलब्ध न होना बताया।