{"_id":"5b2bf0a74f1c1b53268b7420","slug":"181529606311-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलराम कुंवर में योगाभ्यास कराया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलराम कुंवर में योगाभ्यास कराया गया
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलराम कुंवर में योगाभ्यास कराया गया
नहटौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर में सैकड़ों लोगों ने योग किया। कार्यक्रम में योग करने के लाभ बताए। बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ नगीना लोकसभा के सांसद यशवंत सिंह ने किया। योग प्रशिक्षक विनोद प्रकाश गोयल ने योगाभ्यास कराया। योग शिविर में बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और एसएनएसएम इंटर कॉलेज के करीब छह सौ बच्चों अलावा नेहरू युवा केन्द्र आंकू ,स्वास्थ्य विभाग,पुलिस कर्मियों सहित ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। योग के गुर सिखाने के बाद इसके लाभ भी बताये गए। योग संस्थान के प्रबंधक यज्ञदत्त शर्मा ने सांसद को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक राजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह,चरन सिंह,ब्लॉक प्रमुख मृणाल त्यागी,विनेशपाल सिंह,जितेन्द्र कुुमार,दीपक कुमार,आशीष कुमार,प्रदीप कुमार आदि ने भाग लिया।