फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस कार्रवाई के विरोध में हड़ताल, नहीं चली ई-रिक्शा

पुलिस कार्रवाई के विरोध में हड़ताल, नहीं चली ई-रिक्शा

Mon, 21 May 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई के विरोध में हड़ताल, नहीं चली ई-रिक्शा
नजीबाबाद। पुलिस प्रशासन कार्रवाई से ई रिक्शा चालक भड़क उठे। उन्होंने रविवार को नगर में पूरी तरह ई रिक्शा संचालन ठप कर दिया। बड़ी संख्या में ई रिक्शा चालकों ने जाब्तागंज में हड़ताल कर पुलिस कार्रवाई के प्रति नाराजगी जाहिर की। उधर, नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन ने सीओ से वार्ता कर रिक्शा चालकों को नगरपालिका से वैकल्पिक रजिस्ट्रेशन कराने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराई।
विज्ञापन

प्रशासन ने ई रिक्शा चालकों को एक सप्ताह पहले ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन बिना ई रिक्शा संचालित न होने देने की चेतावनी दी थी। रिक्शा चालकों ने प्रशासन के निर्देश को गंभीरता से नहीं लिया। सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी डीएस धामा ने शनिवार को नगर क्षेत्र से कई ई रिक्शाओं को पकड़कर मंडी समिति और थाने में खड़ा करा दिया। इससे ई रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ई रिक्शा चालक नेता नफीस अहमद के नेतृत्व में रिक्शा चालकों ने रविवार को नगर में पूरी तरह से ई रिक्शा संचालन ठप कर दिया। साहनपुर और जलालाबाद के रिक्शा चालक भी विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। ई रिक्शा हड़ताल से नागरिकों विशेष रूप से मरीजों और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सैकड़ों ई रिक्शा चालक पुलिस चौकी जाब्तागंज के निकट एकत्र हुए और प्रशासन पर उनकी रोजी-रोटी पर हमला करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष मुअज्जम खां ने रिक्शा यूनियन के प्रतिनिधि नफीस कुरैशी के साथ सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी डीएस धामा से समस्या का हल निकालने के लिए वार्ता की। पुलिस प्रशासन ने नाबालिग बच्चों के हाथों में ई रिक्शाएं सौंपने, ई रिक्शा संचालकों द्वारा तेज आवाज में अश्लील गीत बजाने की बात कहते हुए बिना रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस के ई रिक्शा संचालन न होने देने की दो टूक बात कही। इस पर मुअज्जम खां ने रजिस्ट्रेेशन और ड्राइविंग लाइसेंस बनने तक नगरपालिका क्षेत्र के रिक्शा चालकों का पंजीकरण नजीबाबाद नगरपालिका से कराने का प्रशासन को आश्वासन दिया। प्रशासन द्वारा पकड़ी ई रिक्शाएं सशर्त छोड़े जाने के बाद ई रिक्शा चालकों ने रविवार दोपहर हड़ताल वापस ले ली।


साहनपुर-जलालाबाद के रिक्शा चालकों को आपत्ति
नजीबाबाद। सैकड़ों ई रिक्शा चालक जाब्तागंज से जुलूस के रूप में चेयरपर्सन सबिया निशात के मोहल्ला मकबरा स्थित आवास पर पहुंचे। चेयरपर्सन के पति एवं पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां ने ई रिक्शाओं का तत्काल नगरपालिका में पंजीकरण कराने तथा नाबालिग बच्चों के हाथों में रिक्शाएं न सौंपने और यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार रखने को कहा। पूर्व चेयरमैन ने जलालाबाद और साहनपुर के रिक्शा चालकों को स्टेशन तक सीमित रहने की बात कही। इस पर साहनपुर और जलालाबाद के रिक्शा चालकों अतीक, लतीफ, रईसुद्दीन, मुस्तकीम, हसरुद्दीन, राजिद आदि ने आपत्ति व्यक्त की। रिक्शा चालकों का कहना था कि किसी रिक्शा चालक को क्षेत्र विशेष के लिए बांधकर रखना सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed