{"_id":"5ac3c2bb4f1c1bca618b5462","slug":"181522778811-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा अनन्या सिंह को किया सम्मानित
नजीबाबाद (बिजनौर)। गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्रा अनन्या सिंह को सम्मानित किया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय राहतपुर खुर्द की छात्रा अनन्या सिंह ने राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में ऊंची कूद प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग किया। साहू जैन कालेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. एलएस बिष्ट ने छात्रा अनन्या सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने व्यायाम शिक्षक मोहित कुमार की भी प्रशंसा की। स्कूल के सहायक अध्यापक अभिनय गुप्ता ने कक्षा नौ से 12 तक की शिक्षा में सहयोग देते हुए छात्रा अनन्या को व्यक्तिगत रूप से पुस्तकें देने की घोषणा की। कार्यक्रम में मोबीन हसन, कृष्ण अवतार वर्मा, ब्रजेश कुमार, माजिद, अमित त्यागी, विक्रम सिंह, अल्ताफ हुसैन, मोहित कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।