फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सीबीएसई का पेपर लीक, जिले के तीन हजार बच्चो को फिर देनी होगी परीक्षा

सीबीएसई का पेपर लीक, जिले के तीन हजार बच्चो को फिर देनी होगी परीक्षा

Thu, 29 Mar 2018 01:51 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई का पेपर लीक, जिले के तीन हजार बच्चो को फिर देनी होगी परीक्षा
अमरोहा। सीबीएसई ने दसवीं की मैथ्स और इंटरमीडिएट की इकॉनॉमिक्स विषय का प्रश्न पत्र लीक होने की खबर से परीक्षार्थी परेशान हैं। वहीं स्कूल वालों के लिए भी दिक्कत बढ़ गई है। उन्हें दोबारा परीक्षा आयोजित करानी होगी। करीब तीन हजार परीक्षार्थी दोबारा परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

बुधवार को सीबीएसई ने दसवीं गणित और इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र की परीक्षा को रद्द कर दिया। ये दोनों पेपर लीक हो गए थे। जिसके चलते सीबीएसई को दोनों ही परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी। फिलहाल इनकी अगली तारीख का निर्धारण नहीं हुआ है। बुधवार को दसवीं कक्षा के गणित का पेपर हुआ और 26 मार्च को इंटरमीडियट की अर्थशास्त्र का पेपर हुआ था। दोनों की निरस्त कर दिए गए हैं। इससे अमरोहा जनपद के बारहवीं के 533 छात्र छात्राओं पर असर पड़ेगा। वहीं हाईस्कूल के 2380 छात्र-छात्राओं को फिर से परीक्षा देनी होगी। जनपद के पांच केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षा चल रही थी। जिले के 38 स्कूलों के बच्चे इसमें परीक्षा दे रहे हैं। सीबीएसई परीक्षा के जिला समन्वयक राहुल अग्रवाल ने बताया कि दसवीं की मैथ्स और इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र की परीक्षा को पेपर लीक होने के चलते रद्द कर दिया है। जिस कारण अमरोहा जनपद के करीब 29 बच्चों पर असर पड़ा है। इन्हें फिर से परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed