Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अमर उजाला का महाचौपाल महोत्सव

अमर उजाला का महाचौपाल महोत्सव

Sat, 10 Mar 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला का महाचौपाल महोत्सव
दंगल में धोबी पछाड़ से विरोधियों को किया चित
विज्ञापन

बिजनौर। अमर उजाला और रुचि इलेक्ट्रानिक्स की ओर से आयोजित महाचौपाल महोत्सव में शनिवार को पहलवानों ने दंगल और कबड्डी में अपने जोर दिखाए। पहलवानों ने धोबी पछाड़ मारकर विरोधी पहलवानों को पटकी दी। कबड्डी में भी खिलाड़ियों ने पूरा जोर लगाते हुए विरोधी खिलाड़ियों को रैड और कैच से हराया।
प्रदर्शनी मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में सबसे पहले बालिकाओं की टीम भिड़ीं। कप्तान सृष्टि के नेतृत्व में बिजनौर व शिवांगी के नेतृत्व में स्टेडियम की टीम उतरी। बालिकाओं के मैच ने सभी को रोमांचित कर दिया। बिजनौर की कप्तान सृष्टि ने अकेले ही विरोधी टीम को पराजित कर दिया। बिजनौर ने स्टेडियम को 41-24 से हराया। सृष्टि ने 20 व नेहा ने आठ अंक अर्जित किए। बिजनौर टीम में सृष्टि, आकांक्षा, पिंकी, दिव्या, हिमांशी, निकिता, प्रतिक्षा, निशा ठाकुर, आरजू, सलोनी तथा स्टेडियम में शिवांगी, महिमा, स्वाति, नेहा, स्नेहा, विभा, आरती, राधिका, संध्या, राखी शामिल रहीं। भाजपा विधायक ओम कुमार ने विजेता व उपविजेता टीम को नगद राशि देकर सम्मानित किया। इसके बाद बालक वर्ग का मैच हुआ। आल्लौपुर व गाजीपुर की टीम भिड़ीं। आल्लौपुर ने गाजीपुर को 45-31 से हराया। आल्लौपुर की टीम में नरदेव सिंह, राहुल सिंह, सचिन कुमार, सत्यम सिंह, हेमेंद्र सिंह, निपेंद्र कुमार, कामेश, जिशान, राहुल कुमार, कामेंद्र सिंह शामिल रहे। गाजीपुर की टीम में नवनीत, विनीत, सुमित, अतुल, विशाल, बिल्लू, गुल मोहम्मद, रुचिन कुमार शामिल रहे। मैच रेफरी शीतल चौधरी रही। कमेंट्री धर्मदेव सिंह भाटी ने की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन में कार्यवाहक जिला क्रीड़ा अधिकारी पुलक कुमार डे, पूरन सिंह, वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी खड़ग सिंह आदि का योगदान रहा। कबड्डी के बाद दंगल आयोजित हुआ। जिले भर के खिलाड़ी दंगल में जोर दिखाने के लिए उतरे। वीर भरत, बिजनौर कुमार, बिजनौर अभिमन्यु व बिजनौर केसरी खिताब को जीतने के लिए खिलाड़ियों ने पूरा जोर लगा दिया। बिजनौर अभिमन्यु खिताब के पहले राउंड में विशेषांक ने नेपाल को 12-2, विंकल ने जावेद को 10-0, फैजान ने कपिल को 10-0, सुमित ने शानू को 4-0 से हराया। दूसरे राउंड में शानू ने रिकांशु को 8-0 से हराया। वीर भरत खिताब में हर्ष मलिक ने अभिषेक को 6-2, शहजाद ने शहबाज को 13-12, फैज ने जितिन को 6-0, दीपक ने अरूण को 10-2 से हराया। दूसरे राउंड में हर्ष ने शहजाद को 14-7, दीपक ने फैज को 12-8 से हराया। बिजनौर कुमार में प्रेमराज ने दक्ष को 10-0, मनीष ने विमल को 12-6, निर्दोष ने इरफान को 10-0, रफजील ने शुभम को 8-3 से हराया। दूसरे राउंड में प्रेमराज ने मनीष को 10-0, निर्दोष ने रफजील को 5-3, शुभम ने सुमित को 8-4 से हराया। बिजनौर केसरी के खिताब के लिए खिलाड़ियों में रोचक मुकाबले हुए। सद्दाम ने अंकुश को 8-4, वासु ने प्रियांशु को 4-2, प्रिंस ने अरविंद को 10-0, अनुभव ने नौशाद को 10-8 से हराया। दूसरे राउंड में सद्दाम ने वासु को 10-0 तथा प्रिंस ने अनुभव को 10-0 से हराया। रेफरी विमल कुमार रहे। इस दौरान मेट चेयरमैन कुलदीप सिंह, संजय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी न हारने की सीख देती है कुश्ती
कमेंट्री कर रहे धर्मदेव सिंह ने कहा कि कुश्ती जियालों का और दांव पेंच का खेल है। इस खेल में कभी भी हिम्मत नहीं हारी जाती है। पूरे मैच में हार रहा पहलवान आखिर में कोई दांव मारकर आसानी से सामने वाले खिलाड़ी को पराजित कर देता है। कुश्ती हमे कभी भी हिम्मत न हारने की सीख देती है।

युवाओं की प्रतिभा देखकर दर्शक हुए रोमांचित
महाचौपाल महोत्सव में आयोजित हो रही नृत्य व गायन प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रतियोगिता का समय शाम सात बजे का रखा गया था, लेकिन प्रतिभागी छह बजे से ही आयोजन स्थल पर आने शुरू हो गए थे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में बहुत उत्साह था। कुमार सागर, वरूण शर्मा, रजत, गगन, श्रृंखला, नेहा, सार्थक, अभिजीत, पुष्पेंद्र आदि ने अपनी सुरीली आवाज व नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। युवाओं की प्रतिभा देखकर सभी दंग रह गए। सपना और भावना के नृत्य की सभी ने प्रशंसा की। छोटे बच्चों ने भी गायन व नृत्य में अपनी प्रतिभा दिखाई। शाहजहांपुर से आए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संयोजक नरेंद्र सक्सेना ने हाल क्या है दिलों का ना पूछो सनम गीत सुनाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में क्रिएटिव आर्ट ग्रुप शाहजहांपुर के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सक्सेना ने किया। खबर लिखे जाने तक कार्यक्रम जारी था। युवाओं के शानदार प्रदर्शन के कारण विजेता का नाम घोषित नहीं किया जा सका था। विजेताओं के नाम अमर उजाला के सोमवार के अंक में प्रकाशित किए जाएंगे।

नई तकनीक की जानकारी मिलने से किसान खुश
महजाचौपाल महोत्सव में सोमवार को भी किसान स्टॉल पर अनेक जानकारी लेते रहे। नई तकनीक का पता चलने पर किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं। किसानों का मकसद है कि खेती की लागत को आधा करके उत्पादन को बढ़ाया जाए। आयोजन स्थल में ऐसे बहुत स्टॉल लगे हैं जो किसानों को खेती के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस दौरान आजाद किसान यूनियन संयोजक राजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, लाल सिंह, आशीष त्यागी, हरपाल सिंह, सोनू, मूलचंद सैनी, बिजेंद्र, महेंद्र राजपूत, शौकिन सिंह, लक्ष्मण, शीशराम सिंह आदि मौजूद रहे।


इनके लगे स्टॉल
महाचौपाल महोत्सव में रूचि इलैक्ट्रोनिक्स व कुमार इवेंटस के पुरूषोत्तम कुमार, अरशद, पप्पू, शशिबाला ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड रेनॉल्ट, जीओसी टीवी, ब्लू एंड व्हाइट डिटर्जेंट पाउडर, हंस कृषि यंत्र, जेके टायर, श्री साईं डीजल एंड जनरेटर्स, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, एशियन मोटर, मैसियो रूटावेटर, आधुनिक क्रॉप केयर, पाराशर मशीन एंड टै्रक्टर्स, मैसर्स श्रीराम मोटर्स, सिंह ट्रैक्टर्स, उत्तम शुगर मिल, वेब शुगर मिल, धामपुर शुगर मिल, कृषि विभाग, रोडेक फार्मासूटिकल, पंजाब नेशनल बैंक, नेडा, कार्यालय आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, उद्यान विभाग, आईडब्ल्यूएमपी, उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद, गन्ना विकास परिषद, पंचायती राज आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। यहां पर किसानों व अन्य उपभोक्ताओं को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed