फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Thu, 15 Feb 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
बिजनौर। महाशिवरात्रि पर आधी रात से ही हर हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। कांवड़ियों की शिवालयों पर लंबी लाइन लगी रही। आधी रात से शिव भक्तों ने शिवालयों पर जलाभिषेक शुरू कर दिया। दिनभर मंदिरों पर शिवभक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम से ही हरिद्वार से कांवड़ में जल लेकर कांवड़िए अपने गंतव्यों पर पहुंच गए थे। मंगलवार की आधी रात से शिवालयों पर जलाभिषेक शुरू हो गया था। कांवड़ियों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। रात से शुरू हुए हर हर महादेव के जयकारे बुधवार को दिनभर शिवालयों पर गूंजते रहे। गांव खारी स्थित प्रसिद्ध झारखंडी शिव मंदिर पर मंगलवार की आधी रात से ही कांवड़ियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। शिवालयों पर शिवभक्तों ने जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। पूरी रात जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। दिन निकलने पर मंदिर पर भीड़ और ज्यादा बढ़ गई। शिव भक्तों की मंदिर पर लंबी कतार लग गई। दिनभर जलाभिषेक होता रहा। झारखंडी मंदिर पर महाशिवरात्रि पर मेले का भी आयोजन किया गया था। जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालु मेले में खरीदारी भी कर रहे थे। गांव जलालपुर में कूबड़ा शिव मंदिर पर भी रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। कस्बा झालू में मनोकामना शिव मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। छतरी वाला कुआं शिव मंदिर, बड़ा बाजार स्थित शिव मंदिर, महामृत्युंजय शिव मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर पर भी श्रद्धालु जलाभिषेक करने रहे।
विज्ञापन




बेलपत्र और दूध से किया जलाभिषेक
किरतपुर/गजरौलाशिव/बेगावाला। महाशिवरात्रि पर अनादि भगवान शिव के प्रति पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर के मंदिरों श्री प्राचीन शिव मंदिर, हरिहर मंदिर, बाबा चैनपुरी शिव मंदिर, श्री हनुमान धाम, श्री नीलेश्वर महादेव मंदिर, थाना परिसर स्थित शिव मंदिर, श्री नंदलाल देवता मंदिर, भगवान सत्यनारायण मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, श्री मनका माहेश्वर मोतीचूर मंदिर पर गंगाजल, बेल पत्ती, बेर, घी, दूध का जलाभिषेक किया गया। शिवभक्तों ने हरिद्वार से गंगा जल लाकर महादेव का अभिषेक किया। गजरौलाशिव क्षेत्र में भी महाशिवरात्रि पर पर कई मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। मंदिरों में कांवड़ शिविर लगाए गए। वहीं बेगावाला में क्षेत्र के कई गांव में श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों पर जलाभिषेक किया। गांव मंडावली स्थित शिव मंदिर पर मंगलवार रात्रि से ही कांवड़ियों ने जलाभिषेक करना शुरू किया। गांव मुकीमपुरधारू के शिव मंदिर, धर्मनगरी, बाकरपुर गढ़ी, शहजादपुर सहित कई गांव में शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed