{"_id":"5a64de4d4f1c1b83268b5add","slug":"181516559949-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टकराई ट्रेक्टर ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से टकराई ट्रेक्टर ट्रॉली
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुर सादात (ब्यूरो)। मार्ग दुर्घटना में गांव नरूल्लापुर निवासी पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए मेरठ भेजा गया।
ग्राम नरूल्लापुर निवासी कुलवीर सिंह अपने पिता वीरपाल के साथ शनिवार की रात रायपुर-कोटकादर मार्ग पर एक पैैट्रोल डलाकर जैसे ही अपने गांव की ओर चला तभी सामने से एक वाहन आ गया। बताया कि वाहन की तेज लाइट से कुलवीर को ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई नहीं दी। बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली के नीचे आ गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय में उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर किया गया है। उधर, रविवार सुबह रायपुर-कोटकादर मार्ग पर एक अन्य मार्ग दुर्घटना में एक बाइक सवार घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।