{"_id":"5a4d23694f1c1b273c8b499a","slug":"181515004777-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील
बिजनौर। गाजियाबाद में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में कुछ वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके विरोध में वकील बुधवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता, सचिव अजीत पवार के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि इस मामले में वकीलों का कोई हाथ नहीं है। गलत रिपोर्ट दर्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और रिपोर्ट को निरस्त किया जाए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष निरंकार सिंह, विनय देवरा, दिनेश वर्मा, गजेंद्र चौहान, मुकुल राठौर आदि भी मौजूद रहे।