{"_id":"5a42910d4f1c1b87698c3e6a","slug":"181514311949-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता में भवानीपुर गंगरेन की टीम ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता में भवानीपुर गंगरेन की टीम ने बाजी मारी
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चांदपुर । नेहरू युवा केंद्र बिजनौर के नेतृत्व व नेहरू युवा क्लब हल्ला नंगला के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी में भवानीपुर गंगरैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राजपुर परसु में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, लंबीकूद, गोला फैंक, बैडमिंटन महिला आदि खेल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के कबड्डी में भवानीपुर गंगरैन की ने 22 अंक पाकर प्रथम, राजपुर परसु 10 अंक पाकर द्वितीय रहा। वॉलीबाल में चुखेड़ी प्रथम, हल्लानंगला द्वितीय, लंबी कूद में सौरभ गदनपुरा ने प्रथम, नितिन राजपुर परसु ने द्वितीय, कमल मुढाल ने तृतीय, महिला में साक्षी राजपुर परसु प्रथम, भावना द्वितीय, गोला फेंक में सरगम प्रथम, करवेंद्र द्वितीय, कुलदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में युवा समन्वयक संजीव कुमार ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए होती है। गांव प्रधान कुलदीप ने कहा कि सरकार की ओर से युवाओं के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में तेजवीर सिंह, राजीव चौधरी, लव कुमार, मुकेश कुमार, पूर्व पंचायत सदस्य उपेंद्र, विधायक पुत्र शुभम सैनी आदि का सहयोग रहा। क्लब के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लांबा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।