फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   निकाय चुनाव में लगाए गए 3390 कर्मचारी

निकाय चुनाव में लगाए गए 3390 कर्मचारी

Mon, 30 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में लगाए गए 3390 कर्मचारी
निकाय चुनाव में लगाए गए 3390 कर्मचारी
विज्ञापन

बिजनौर। निकाय चुनाव में 3390 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। 30 प्रतिशत कर्मचारियों की आपातकालीन परिस्थितियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था है। महिलाओं की मतदान अधिकारी प्रथम के रूप में ड्यूटी लगी है। कर्मचारियों को 31 अक्टूबर को ड्यूटी पत्र मिल जाएंगे।
सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार जिले की 12 नगरपालिका, छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष, वार्ड सदस्य के लिए 22 नवंबर को वोट पडे़ंगे। मतदान के लिए 862 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में 3390 कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय प्रत्येक 1130 हैं। इनमें 1017 कर्मचारी की अतिरिक्त व्यवस्था हैं। महिलाओं की ड्यूटी प्रथम मतदान अधिकारी के रूप में लगी है। फर्जी तरीके से ड्यूटी कटवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे कर्मचारियों की टीम बनाकर गोपनीय जांच कराई जाएगी। विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वह नियम विरुद्ध कोई संस्तुति नहीं करें।
विज्ञापन


इन्हें मिलेगी चुनाव ड्यूटी से मुक्ति
बिजनौर। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के मुताबिक गर्भवती महिलाओं, दो साल के बच्चे वाली महिला कर्मियों, दिव्यांगों, गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों, लंबे समय से मेडिकल पर चल रहे कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से अवमुक्त किया गया है। इसके लिए स्क्रिनिंग कमेटी बनाई गई है। कमेटी को चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी पत्र 31 अक्टूबर को प्राप्त करा दिए जाएंगे। ड्यूटी वितरकों को ड्यूटी पत्र सौंपे जा रहे हैं। विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि वह समय से कर्मचारियों को ड्यूटी पत्र उपलब्ध कराएं। इसमें कोताही बरदाश्त नही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव कर्मचारियों का पहला प्रशिक्षण छह नवंबर को
बिजनौर। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार निकाय ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों का पहला प्रशिक्षण छह नवंबर को होगा। दूसरा प्रशिक्षण 14, 15 नवंबर को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed