फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   झमाझम बारिश ने गुल कर दी शहर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली

झमाझम बारिश ने गुल कर दी शहर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली

Sat, 23 Sep 2017 01:47 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने गुल कर दी शहर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली
12 घंटे से लगातार हो रही बारिश, लाइनों में आई ब्रेक डाउन की समस्या
विज्ञापन

बारिश के थमने पर ही सप्लाई बहाली करने की बात कह रहे अधिकारी

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
दिन भर हुई बारिश से शहर व देहात की बिजली गुल हो गई। इससे लोग परेशान हो गए। बारिश थमने के बाद ही अधिकारी लाइनों में आई खराबी को दूर करने की बात कह रहे हैं। 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। यही हाल रहा तो पूरी रात नागरिकों व ग्रामीणों की अंधेरे में कटनी होगी।
आधी रात के बाद मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। आसमान में छाए बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। बारिश का यह सिलसिला इस कदर चला कि शाम तक झमाझम पानी बरसता रहा। बारिश के कारण बिजली की हाईटेंशन लाइनें ब्रेक डाउन में आ गई जिससे आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई। गुलड़िया बिजलीघर से जुड़े शहर के डबल लाइन, दाऊसराय, नौगावां सादात, मूढ़ाखेड़ा, काफूरपुर, कैलसा, जलीलपुर बक्काल, सिवौरा, जोया, बहादरपुर, मिट्ठेपुर बिजलीघर पूरी तरह बंद हो गए।
विज्ञापन

इनसे जुड़े इलाके में आपूर्ति संकट गहरा गया। उप खंड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से कुछ लाइनों में फाल्ट आ गया है जिससे सप्लाई बाधित है। बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। जैसे ही वह ठहरेगी वैसे ही आपूर्ति की बहाली का कार्य शुरू होगा। पहले शहर की बिजली को सही किया जाएगा। उसके बाद ग्रामीण अंचलों की सप्लाई को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली ना आने से लोग परेशान
उझारी। नगर में शुक्रवार सुबह से ही बिजली के दर्शन नहीं हुए। बारिश के चलते लोग दिन भर बिजली आने का इंतजार करते रहे। जबकि मोहर्रम का त्यौहार और नवरात्र चल रहे हैं। सुबह से ही बिजली के न होने से लोग परेशान रहे। बिजली से होने वाले धंधे बंद दिखाई दिए। लोगों ने बिजली घर फोन किए तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। नगर के लोगों ने मोहर्रम पर बिजली और पानी की मांग अमन कमेटी की बैठक में की थी, लेकिन पहले दिन ही बिजली ने परेशान कर दिया।


झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
हसनपुर। नगर में कई दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ने से लोग परेशान थे। गर्मी से बेहाल लोग बीमार हो रहे थे। शुक्रवार सुबह से बारिश होने लगी। दिन भर बारिश का सिलसिला जारी रहा। जहां एक ओर नागरिकों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं नगर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर भी लोग कम नजर आए। उधर उझारी में भी बारिश से कई जगह जलभराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed