{"_id":"5995e6644f1c1b09208b45cd","slug":"181502996068-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग की
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मानदेय 18 हजार रुपये मासिक करने से लेकर अनेक मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम जगतराज को सौंपा है।
ज्ञापन में बताया कि शासन से समझौता वार्ता होने के डेढ़ महीने बाद ही भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रोष है। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने और ऐसा होने तक 18 हजार रुपये मासिक मानदेय देने, बच्चों के लिए समय से पोषाहार देने, हॉट कुक का पैसा मातृ समिति के खाते में भेजने आदि मांग की गई। जिलाध्यक्ष वेत्रलता शर्मा, रुखसाना, अंजुम बानो, नीलम रानी, पुष्पा सैनी, रोशन आरा, कमला देवी आदि मौजूद रहीं।
स्वास्थ्य के जांच की
बिजनौर। करुणा समाज सेवा संस्था की ओर से गांव ब्रह्मपुरी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिला अस्पताल से आए डॉ. श्वेता, डॉ. पारुल, डॉ. नाजिश और डॉ. प्रवीण कुमार ने मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाईयां वितरित कीं। आयोजन में संस्था कोर्डिनेटर जसवीर सिंह, प्रेरक लतिका, संजू, सपना, अनिल, सुजाता आदि का योगदान रहा।