फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो ब्लॉक को मिल नए प्रमुख

दो ब्लॉक को मिल नए प्रमुख

Mon, 14 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
दो ब्लॉक को मिल नए प्रमुख
दोनों ब्लॉकों में रविवार को हुआ मतदान, विजेताओं ने किया चहुंमुखी विकास का वादा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर/हल्दौर।
हल्दौर और जलीलपुर के ब्लॉक प्रमुख के लिए रविवार को मतदान हआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में हल्दौर के लिए आंचल देवी और जलीलपुर के लिए कृपाली देवी प्रमुख चुनी गईं।
रविवार को हल्दौर ब्लॉक प्रमुख पद का उप चुनाव स्थानीय ब्लॉक कार्यालय के भवन में हुआ। चुनाव में आंचल देवी पत्नी चंद्रप्रकाश सिंह निवासी नवादा तुल्लाका और सावित्री देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी ग्राम पंचायत मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा के बीच मुकाबला हुआ। 120 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आरओ धीरज कुमार के अनुसार आंचल देवी को 85 मत मिले। जबकि प्रत्याशी सावित्री देवी को महज 24 मत मिले। चार मत पत्र निरस्त हो गए। 61 मत अधिक मिलने से आंचल देवी को विजय घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर आंचल देवी ने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करने का वादा किया।
विज्ञापन

जलीलपुर ब्लॉक प्रमुख आबिदा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो जाने के बाद से ये पद रिक्त चल रहा था। रविवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से बीडीसी सदस्यों ने मतदान शुरू किया। एआरओ नवीन कुमार ने बताया कुल 130 बीडीसी सदस्यों में से 129 सदस्यों ने मतदान किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख आबिदा ने मतदान नहीं किया। रवि धारीवाल की माता कृपाली देवी 98 वोट लेकर विजयी रहीं। उनकी प्रतिद्वंद्वी मिथिलेश देवी को 23 मत मिले। आठ मत अमान्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रशासन ने सुबह से ही ब्लॉक मुख्यालय और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। डीएम जगतराज और एसपी अतुल शर्मा ने भी दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। एडीएम वित्त सुरेंद्र राम भारी पुलिस बल के साथ चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed